BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई, सरपंच को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 7, 2023

लोकायुक्त की कार्रवाई, सरपंच को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा



शहडोल। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अधिकारी-कर्चमारी रिश्वत लेते पकड़ा रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला शहडोल से सामने आया है। जहां पर ग्राम पंचायत के एक सरपंच को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रीवा लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
क्या है मामला ?

आरोपी सरपंच कृष्ण कुमार सिंह ने हितग्राही योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य का बिल पास करने के नाम पर फरियादी ग्रामीण अमोल सिंह से 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत फरियादी ने रीवा लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत की जांच करने पर सही पाई गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ने की योजना तैयार की गई।
पंचायत के भवन में ही किया ट्रैप

रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने जयसिंह नगर जनपद में पसोड़ पंचायत के सरपंच कृष्ण कुमार सिंह को पंचायत भवन में ही रिश्वत लेते लोकायुक्त ने ट्रैप किया है। सरपंच को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने की सूचना मिलते ही आसपास की पंचायतों में भी हड़कंप है। मामले में सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment