BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रभारी कलेक्टर ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में पहुंचे 56 आवेदक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 19, 2023

प्रभारी कलेक्टर ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में पहुंचे 56 आवेदक

 




 

मंडला 19 दिसम्बर 2023

                  प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में 56 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने योजना भवन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, सीएल वर्मा एवं हुनेन्द्र घोरमारे, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ क्षमा सराफ तथा संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

                सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम फूलसागर निवासी मंजीत राजपूत ने खसरा में त्रुटिसुधार हेतु, पोंड़ी महाराजपुर निवासी मीना भांवरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जमीन प्रदाय करने, घुघरी निवासी माहूलाल यादव ने समग्र आईडी में सुधार, ज्वालाजी वार्ड महाराजपुर निवासी ज्योति यादव ने राशन कार्ड तथा ग्राम दाढ़ी निवासी रातरानी ने बेटी की मृत्यु की जांच के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

No comments:

Post a Comment