BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
41वर्ष पुराने दोस्तों से मिलकर खिल उठे चेहरे इंजीनियर कालेज के 1982 बैच के छात्रों का आयोजित हुआ पुनर्मिलन समारोह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 23, 2023

41वर्ष पुराने दोस्तों से मिलकर खिल उठे चेहरे इंजीनियर कालेज के 1982 बैच के छात्रों का आयोजित हुआ पुनर्मिलन समारोह


रेवांचल टाईम्स - जबलपुर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, 1982 बैच के लिए आज का दिन कुछ विशेष ही था इस बैच के  सभी छात्र पूरे 41 वर्ष बाद पुनर्मिलन  समारोह मे परिवार सहित एकत्रित हुए। अनेक की मुलाकात तो पूरे 41 वर्ष बाद हुई। एक दूसरे से मिलकर दोस्तों के चेहरे खिल उठे। 

  देश और विदेश के सुदूर कोनो से 1982 बैच के इंजीनियर्स शामिल थे जिन्होंने देश विदेश में विभिन्न ख्यातिलब्ध पदों पर रहते हुए  जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज और देश का नाम रोशन किया है। 

 

 सभी बेहद प्रसन्न थे और मित्रों से मिलकर अपनी बचपन की यादें आपस में साझा कर रहे थे। सभी ने पूरे कॉलेज का भ्रमण किया एवं बचपन की यादें ताजा कीं।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरुजनों मे प्रोफेसर पीके जैन  एवं प्रोफेसर ग्रोवर भी उपस्थित थे जिनका सम्मान किया गया एवं सभी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।।

 इलेक्ट्रॉनिक एवं टेलीकम्युनिकेशन 1982 बैच के अनेक छात्र बहुत दूर-दूर से एकत्रित हुए थे जिनमें प्रमुख रूप से श्री प्रकाश बल्लाल, एल पी सदाफल, कमलेश संघानी, मनोज मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जयंत गजभिए, राजीव सक्सेना एवं राजीव कुलश्रेष्ठ शामिल थे।

No comments:

Post a Comment