BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पनागर विधानसभा क्षेत्र के आज दो वार्डो में 1 करोड़ 25 लाख 25 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाली एम-30 सीमेंट क्रांक्रीट सड़कों के निर्माण कार्यो का हुआ भूमिपूजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 16, 2023

पनागर विधानसभा क्षेत्र के आज दो वार्डो में 1 करोड़ 25 लाख 25 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाली एम-30 सीमेंट क्रांक्रीट सड़कों के निर्माण कार्यो का हुआ भूमिपूजन



महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने विधायक सुशील तिवारी के सुपुत्र हर्ष तिवारी पार्षद श्रीमती गार्गी यादव डा.सुभाष तिवारी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमिपूजन कर कराया निर्माण कार्य प्रारंभ


शहर के नागरिकों के साथ-साथ वार्डो में रहने वाले लोगों के लिए आज सौगात का दिन - महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’

रेवांचल टाईम्स - जबलपुर । महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के प्रयासों से अब शहर में अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य चौंतरफा दिखाई देने लगा है। उनके द्वारा लगातार नए सड़कों के निर्माण के लिए भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पनागर विधानसभा क्षेत्र के दो वार्डो के अंतर्गत दो सड़कों की सौगात सम्माननीय नागरिकों को एक साथ मिली, जिसका भूमिपूजन महापौर जगत बहादर सिंह ‘‘अन्नू’’, विधायक सुशील तिवारी के सुपुत्र हर्ष तिवारी पार्षद श्रीमती गार्गी यादव एवम सुभाष तिवारी के द्वारा क्षेत्रीय जनों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया। 

इस अवसर पर महापौर जगत बहादर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि नया वार्ड क्रमांक 76 के अंतर्गत इमलिया बिहारी मोहल्ला में शिव मंदिर से राजेन्द्र प्रसाद रजक के घर तक एवं इमलिया शासकीय स्कूल के बाजू से प्रेम नगर बस्ती की ओर जाने वाला मार्ग 55 लाख 48 हजार रूपये की लागत से एम-30 सीमेंट क्रांक्रीट सड़क जिसकी लम्बाई 710 मीटर है, का भूमि पूजन किया गया।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कायाकल्प योजना फेस-2 के अंतर्गत नया वार्ड क्रमांक 74 बांधा बस्ती में विभिन्न स्थानों पर एम-30 सीमेंट क्रांक्रीट सड़क जिसकी लम्बाई 970 मीटर एवं चौड़ाई 4 मीटर है, का निर्माण कार्य लागत 69 लाख 77 हजार से किया जायेगा। दोनो स्थानों में रोड़ निर्माण का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, शीघ्र ही उच्च गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर सम्माननीय नागरिकों को समर्पित की जायेगी। इससे एक ओर यातायात व्यवस्था सुगम होगी वहीं दूसरी ओर नागरिक सुरक्षित भाव से सड़क पर आवागमन कर सकेगें। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा समान भाव से सभी विधानसभा क्षेत्रों के वार्डो में अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास कार्यो को गति दी जा रही है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी। भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद श्रीमती गार्गी राम कुमार यादव, सुभाष तिवारी, राम कुमार यादव, लक्ष्मण गोटिया, हर्ष तिवारी, अनिल शुक्ला, राजेश शुक्ला, सुरेन्द्र गोस्वामी, अशोक पटैल, मुरारीपुरी, आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment