BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केन्द्रों में मतदान दलों का आत्मीय स्वागत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 16, 2023

केन्द्रों में मतदान दलों का आत्मीय स्वागत

 




 

मंडला 16 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत 17 नवंबर को मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके लिए मतदान दल निर्वाचन सामग्री लेकर गुरूवार की सुबह शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। यहां मतदान केन्द्रों में मतदान दलों का आत्मीय स्वागत किया गया है। मतदानकर्मियों का स्वागत फूलमाला से किया गया। अनेक स्थानों पर पारंपरिक नृत्य, ढोल-बाजों के साथ स्वागत किया गया। इससे मतदानकर्मियों के चेहरे खिल उठे। मतदान दलों के आवास के लिए केन्द्रों में बेहतर व्यवस्था बनाई गई है। मतदान दलों के लिए बाल्टी, मग, टूथपेस्ट, साबुन, हेंकी, हेंडवॉस, तेल, कंघी, टॉर्च आदि की व्यवस्था की गई है।

No comments:

Post a Comment