दैनिक रेवांचल टाइम्स - अंजनियां।दुर्ग छत्तीसगढ़ से शारदा माता मंदिर मैहर के दर्शन को साईकिल से निकले 4 युवक मंगलवार को अंजनियां पहुंचे।युवकों का नेतृत्व कर रहे आनंद तामड़े ने बताया कि वे विगत 17 वर्षों से प्रतिवर्ष साईकिल से दुर्ग से शारदा माता के दर्शन को मैहर जाते हैं।यात्रा के दौरान माता के जयकारे लगाते हुए सफर तय करते हैं।उनका दल प्रतिदिन 70-80 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है।
