BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एच.आर.-आपके द्वार: ग्वालियर में आयोजित हुई एम.पी. ट्रांसको की एकीकृत मानव संसाधन कार्यशाला , आउटसोर्स कर्मियों को दी गई चिकित्सा लाभ और बीमा हित की जानकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 4, 2023

एच.आर.-आपके द्वार: ग्वालियर में आयोजित हुई एम.पी. ट्रांसको की एकीकृत मानव संसाधन कार्यशाला , आउटसोर्स कर्मियों को दी गई चिकित्सा लाभ और बीमा हित की जानकारी

 



       रेवांचल टाइम्स    जबलपुर। शासन की मंशानुसार एम.पी. ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने कार्यालयीन प्रक्रियाओं में नवाचार को आगे बढ़ाते हुये ग्वालियर में एकीकृत मानव संसाधन कार्यशाला आयोजित की। जिसमें एम.पी. ट्रांसको के मुख्यालय जबलपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्वालियर पहुचकर मानव संसाधन से संबंधित ग्वालियर क्षेत्र के कार्मिकों की समस्याओं का एक ही जगह त्वरित निदान किया। इनमें वे समस्यायें भी शामिल थी जिनके लिये कार्मिकों को मुख्यालय जबलपुर आना पड़ सकता था।

एम.पी. ट्रांसकों के मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन श्री आर के खंडेलवाल ने बताया कि ‘‘एच.आर.-आपके द्वार’’ थीम पर आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न नियमों, प्रक्रियाओं का सरलीकरण और इन्हे लेकर शंकाओं का समाधान किया गया। 

बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को दी गई चिकित्सा लाभ और बीमाहित की जानकारी

एम.पी. ट्रांसको के बाह्य सेवा प्रदाता एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को चिकित्सा लाभ और बीमाहित की जानकारी के साथ भविष्य निधि के प्रावधानों में निहित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री मोहम्मद सरफराज एवं श्री पुष्पेन्द्र सिंह तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ग्वालियर के शाखा प्रबंधक श्री अभिनव शर्मा ने विस्तार से बताया।

कानूनी पहलुओं से भी कराया गया अवगत

         इस एकीकृत मानव संसाधन कार्यक्रम में जबलपुर से आये एम.पी. ट्रांसकों के विधि अधिकारी श्री सियाराम शर्मा द्वारा कार्मिकों को कानूनी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया गया। वरिष्ठ लेखाधिकारी (भविष्य निधि) श्री यदुराज ने सामुहिक बीमा योजना तथा वित्त से संबंधित जानकारियां विस्तार से दी तथा उपस्थित कार्मिकों की शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यपालन अभियंता  श्री अमित मेहरोलिया ने सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों सहित आम जनता की अन्य समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में किये जाने के बारे में विभिन्न पहलूओं से अवगत कराया।

ग्वालियर में आयोजित इस कार्यक्रम में मानव संसाधन एवं प्रशासन मुख्य अभियंता कार्यालय के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के. शर्मा, एच.आर. मैनेजर श्रीमती नुसरत सिद्दीकी, उपसंचालक वित्त एवं लेखा श्री शिवयोगी हीरामठ आदि शामिल थे। कार्यशाला में एम.पी. ट्रांसको के इंदौर, गुना, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर आदि कार्यालयों के कार्मिक उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन अधीक्षण अभियंता श्री अरिवंद शर्मा एवं आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता श्री एस.एस. गुप्ता द्वारा किया गया।

शशिकांत ओझा

 जनसंपर्क अधिकारी   मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर

No comments:

Post a Comment