Breaking

revanchal times new

महाराजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस आयोजन की तैयारी बैठक


रेवांचल टाईम्स - मंडला नारायणगंज विकासखंड मुख्यालय बीजाडांडी अंतर्गत स्थित महाराजा शंकर शाह पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह स्मारक स्थल पर गोंडवाना  युवा जनसेवा समिति उदयपुर के द्वारा आगामी 18 सितंबर बलिदान दिवस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया । जहां आयोजन के संबंध में विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में जनसेवा समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे । उक्त बैठक में जिला पंचायत सदस्य इंजी. भूपेन्द्र वरकड़े भी शामिल हुए आयोजन संबंध में अपने विचार रखे साथ ही स्मारक स्थल में निर्मित भवन के सौंदर्यीकरण के लिए 400 स्क्वायर फीट हाल के लिए  मार्बल का सहयोग किया गया समिति के सभी सदस्यों के द्वारा श्री वरकड़े जी का आभार व्यक्त किया।  बैठक दौरान उपस्थित रहे

राजेंद्र पुट्टा सामाजिक कार्यकर्ता व सदस्य जनपद पंचायत,

सेमू मरकाम सरपंच, चुनगन मार्को,हरी सिंह वरकड़े, 

अजमेर गौठरिया,

समई लाल मरावी,

भारत मरावी,आदि शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new