BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनियां चौकी प्रभारी की सूझबूझ से गिरफ्तार हुआ गोलीकांड का आरोपी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 7, 2023

अंजनियां चौकी प्रभारी की सूझबूझ से गिरफ्तार हुआ गोलीकांड का आरोपी


दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां मंडला जिले के थाना बम्हनीबंजर अंतर्गत कातामाल में गोलीकांड करके फरार हुए आरोपी शैलेंद्र पटेल को पकड़ने में अंजनिया चौकी प्रभारी पंकज विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।घटना के बाद से आरोपी हथियार सहित फरार हो गया था और ग्राम वासी भी आक्रोशित हो गये थे।घटना करके फरार हुए आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा वहीं एसआई विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आक्रोश को भी सूझबूझ का परिचय देकर शांत कराया।गोलीकांड में घायल व्यक्ति को पुलिस की निगरानी में बम्हनी अस्पताल पहुंचाया।घटना के कुछ देर बाद घटना स्थल में बम्हनी थाने का पुलिस बल और अंजनियां चौकी का पुलिस बल काफी कम संख्या में था फिर भी उपनिरीक्षक पंकज विश्वकर्मा की सूझबूझ से ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

No comments:

Post a Comment