BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम निवारी में मकान निर्माण कार्य करते समय हाई टेंशन लाइन से युवक को लगा करेंट मौके पर हुई मौत.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 6, 2023

ग्राम निवारी में मकान निर्माण कार्य करते समय हाई टेंशन लाइन से युवक को लगा करेंट मौके पर हुई मौत..



रेवांचल टाईम्स - मंडला नैनपुर के ग्राम निवारि में एक नया मामला सामने आया है जहाँ की मकान मालिक सौरभ राय और ठेकेदार मजदूर की मौत को हार्टअटैक बता रहे पुलिस की जानकारी के बिना करवा दिया अंतिम संस्कार 


कहते हैं ना मौत और सच कभी नहीं छिपा सकता  है। वही उसको छुपाने के लिए लोग कैसे-कैसे रचना रचते हैं। इसका भी जीता जागता उदाहरण समय के साथ देखने को मिलता है वही ऐसी एक घटना ग्राम निवारी में घटित हुई है। जिसमें 26 वर्षीय युवक जोकी ग्राम जामगांव का निवासी कमोद भूरिया नामक युवक की हाई टेंशन लाइन में करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई वही ठेकेदार और मकान मालिक मजदूर की मौत को छुपा रहे है। 


क्या है। मामला 


ग्राम पंचायत निवारी में शोरभ राय के द्वारा मकान का नव निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें दिनांक 03/09/23 को शाम को 4.30बजे मजदूर कमोद भूरिया को घर के सामने से हाई टेंशन लाइन में कपड़ा निकलने के समय जोरदार करेंट लगा जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जिससे वही मकान मालिक सौरभ राय और  ठेकेदार प्रवीण साहू के द्वारा अन्नानफनन में मजदूर हो सिविल हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया मगर घटना की जानकारी छिपा कर हॉस्पिटल को जानकारी नहीं दी गई। और हार्ट अटैक की जानकारी दी है। वही घटना के समय मृतक का भाई को डराया और धमकाया गया जिसके कारण मृतक के भाई ने सही जानकारी परिवार को नही दी गई। और परिवार अंतिम संस्कार के समय देखा गया तो मृतक के शरीर पर करेंट के कारण नीले रंग दाग और एक तरफ अंग पूरा  हिस्सा नीला पड़ चुका था। वही मृतक की उंगली भी जली हुई थी। जिससे साफ होता है। की इतनी बड़ी घटना होने के बाद मकान मालिक  शोराभ राय और  ठेकेदार ने नैनपुर पुलिस और हॉस्पिटल को जानकारी नहीं और परिवार को घटना की गलत जानकारी देकर मृतक का अंतिम संस्कार करवा दिया गया जिससे कोई भी सक्षय को समाप्त कर दिया गया है। जोकि एक जॉच का विषय बन चुका है। वही देखना है। मकान मालिक के द्वारा कितने दिन मामला को दबाया जाता है। या गरीब परिवार को न्याय मिलता है। 


इनका कहना है। 


मकान मालिक के द्वारा मेरे बेटे की मौत की जानकारी को छिपाया गया है। और अटैक आने की बात कही मगर बाद में पता चला की मेरे बेटे को करेंट से मौत हुई है। 

                                        शहद भोरिया मृतक के पिता 

जामगांव

No comments:

Post a Comment