BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हरितालिका व्रत एवं गणेश उत्सव के मद्देनजर पुलिस थाना मवई में शांति समिति की बैठक संपन्न - - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 14, 2023

हरितालिका व्रत एवं गणेश उत्सव के मद्देनजर पुलिस थाना मवई में शांति समिति की बैठक संपन्न -


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई '14 सितंबर 2023 दिवस गुरुवार 'आगामी त्योहारों एवं गणेश उत्सव मैं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतुआज पुलिस थाना मवई  में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई ।थाना प्रभारी महोदय संतोष  सिसोदिया ने बताया कि आगामी त्यौहार में किसी प्रकार से अप्रिय  घटना न घटे इसके लिए हमें सावधानी की जरूरत है ।स्थापित होनेवाले गणेश प्रतिमा के पंडाल को आवागमन वाले क्षेत्र से दूर बनाएं |बिजली के तारऔर विशेष रूप से वाहनों की आवाजाही वाले क्षेत्र से दूर रखें । ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात्रि में9:00 बजे के बाद सुबह 6:00 तक बंद रखें ।विशेष प्रयोजन जैसे -भजन कीर्तनआदि के लिए पुलिस थाना मवई में सूचना दें ।

हवन 'भंडारे  एवं प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम को संध्या के पूर्व ही करें ताकि नदी तालाब में छोटे बच्चों की देखरेख हो सके । शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी महोदय संतोष सिसोदिया एवं  स्टाफ पुलिस थाना मवई, नायब तहसीलदार महोदय  संदीप नागोसे उप तहसील मवई 'सरपंच महोदय हीरालाल धुर्वे ग्राम पंचायत मवई 'मोबीन खान 'मोहन साहू 'विष्णु प्रसाद चक्रवर्ती 'दुर्गा चक्रवर्ती 'मिस्टर चक्रवर्ती 'कैलाश धुर्वे 'संदीप चक्रवर्ती 'पुरुषोत्तम साहू ,गोलू पाठक 'आनंदी भाषन्त 'भरत चक्रवर्ती अमजद खान नासिर खान 'एवं प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति रही ।

No comments:

Post a Comment