BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
त्रिदिवसीय यात्रा का समापन मंडला में मां नर्मदा के दक्षिण तट संगम घाट में मां नर्मदा की पूजन आरती के उपरांत हुआ संपन्न,पाटनगढ़ कलाकृति के क्षेत्र में प्रसिद्ध पाटनगढ़ जो ग्रामीणों को गोंडी चित्रकला... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 4, 2023

त्रिदिवसीय यात्रा का समापन मंडला में मां नर्मदा के दक्षिण तट संगम घाट में मां नर्मदा की पूजन आरती के उपरांत हुआ संपन्न,पाटनगढ़ कलाकृति के क्षेत्र में प्रसिद्ध पाटनगढ़ जो ग्रामीणों को गोंडी चित्रकला...








रेवांचल टाईम्स - मंडला कला और कौशल से विकास और रोजगार दे रहा है पाटनगढ़ कलाकृति के क्षेत्र में प्रसिद्ध पाटनगढ़ जो ग्रामीणों को गोंडी चित्रकला और कलाकृतियों के माध्यम। से लोगों को रोजगार दे रहा है यह वह ग्राम में जहां के कलाकारों ने चित्रकला के माध्यम से भी देश-विदेश में लोकप्रियता पाई है यहां के कलाकार कलाकृति के माध्यम से परिवार चला रहे हैं इन कलाओं की पहुंच जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए इटेक अध्ययन दल मंडला के द्वारा नर्मदा एवं विरासत अध्ययन यात्रा प्रारंभ की गई इसके साथ ही साथ इन कलाओं के संरक्षण एवं विस्तार की संभावना तलाशने के लिए यात्रा करने एवम अवलोकन एवं अध्ययन करने के लिए पाटनगढ़ पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी बनाई हुई कलाकृतियों को देखकर सभी सदस्य आश्चर्य चकित रह गए तथा उनमें से कुछ सदस्यों ने कलाकृतियों की खरीदी कर उन कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।

 भ्रमण के दौरान डॉक्टर विजय चौरसिया इतिहास एवम विरासत के जानकार के नेतृत्व में ग्राम गाड़ा सरई से 7 किलोमीटर बाजाग रोड धनोली ग्राम में खेत की जुताई  करते  समय खेत में पाए गए पुरातात्विक अवशेषों को देखा। वहां पर पाए गए इन अवशेषों और मूर्तियों को सुरक्षित रखने हेतु वहा के ग्रामीणों को समझाया इटेक अध्याय मंडल द्वारा की जा रही इस त्रिदिवसीय यात्रा का समापन मंडला में मां नर्मदा के दक्षिण तट संगम घाट में मां नर्मदा की पूजन आरती के उपरांत संपन्न हुआ इस अध्ययन दल में अरुण अग्रवाल संयोजक इटेक अध्याय मंडल के मार्गदर्शन में अनेक सदस्य सम्मिलित रहे जिनमें विजय अग्रवाल सहसंयोजक राजेश क्षत्रि पर्यावरणविद अनिल तिवारी आशीष अग्रवाल नरेंद्र बघेल आजीवन सदस्य रंजीत कुशवाहा मूलचंद साहू विनोद श्रीवास योगेश यादव आकाश पटेल महादेव बरमैया प्रतिमा बाजपाई,संजू लता सिंघौर और रश्मि पाठक आजीवान सदस्य मंजू श्रीवास जिज्ञासा तिवारी रश्मि अग्रवाल सुहानी वरमैया भाग्य श्रीवास आदि सदस्यों ने मिलकर इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।इंटेक ने अपील की है कि इस स्थल पर अवशेष प्राप्त प्राप्त हुए हैं उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है खुदाई के दौरान अनेक और अवशेष यहां वहां असुरक्षित रूप से पड़े हुए हैं जिन्हें पुरातत्व संग्रहालय के माध्यम से व्यवस्था किया जाए तथा विशेष रूप से सूक्ष्म जानकारी प्राप्त कर इन अवशेषों की ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त कर आम जनता तथा आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाई जाने की इंटेक ने मांग किया है।

No comments:

Post a Comment