BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं व्यक्ति की ये आदतें, आज ही बना लें दूरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 16, 2023

पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं व्यक्ति की ये आदतें, आज ही बना लें दूरी



हिंदू धर्म के महापुराणों में से एक गरुण पुराण में भगवान विष्णु ने व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है जिसकी वजह से व्यक्ति को कंगाल होने तक की नौबत आ सकती है. इसके अनुसार जो व्यक्ति लक्ष्मी को सही तरह से संग्रह करके नहीं रख सकता उसके पास या घर में लक्ष्मी का वास ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकता.

आइए जानते हैं कि गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति की कौन-कौन सी आदते होती हैं जिनकी वजह से जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

काम से भगना

गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग काम से भागते हैं उनके पास लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती. ऐसे लोग आलसी होते हैं यो किसी भी काम करने से जी चुराते हैं इसलिए जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाते.

देर तक सोना

गरुड़ पुराण में यह बताया गया है कि अगर व्यक्ति देर से सोता है या फिर सुबह देर तक सोता रहता है तो उनकी समस्याएं कभी खत्म नहीं हो सकती. सुबह जल्दी उठने से शरीर में उर्जा तो रहती ही है साथ ही समय पर कई काम भी निपट जाते है. इसलिए देर तक सोने की या देर से सोने की आदत बदल डालें.

रात में झूठे बर्तन छोड़ना

गरुड़ पुराण के अनुसार रात के भोजन के बाद झूठे बर्तनों को ऐसे ही नहीं छोड़ देना चाहिए. ऐसे में गृह दोष का खतरा तो बढ़ ही जाता है साथ ही लक्ष्मी भी क्रोधित हो जाती हैं. जिसकी वजह से घर में आर्थिक समस्याएं बढ़ जाती है.

No comments:

Post a Comment