BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कंटेनर और ट्रक की टक्कर,कंटेनर चालक गंभीर , चौकी प्रभारी की तत्परता से बचाया गया ड्राईवर को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 16, 2023

कंटेनर और ट्रक की टक्कर,कंटेनर चालक गंभीर , चौकी प्रभारी की तत्परता से बचाया गया ड्राईवर को



दैनिक रेवांचल टाइम्स - अंजनियां।अंजनियां बाईपास में बुधवार शाम लगभग 6:00 बजे ट्रक तथा कंटेनर की टक्कर हो गई।जिसमें कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि ट्रक क्रमांक सीजी04एनव्ही 5455 डोलोमाइट गिट्टी भरकर अंजनियां मुख्य मार्ग से बाईपास में जा रहा था इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर की ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे में जाम लग गया मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात बहाल करवाया।दुर्घटना में घायल कंटेनर चालक भागवत सिंह कंटेनर में फंसा हुआ था।जिसे चौकी प्रभारी पंकज विश्वकर्मा ने ग्रामीणों की मदद से निकाला और इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंजनिया पहुंचाया जहां से उसे जिला चिकित्सालय मंडला रेफर कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment