BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पैट्रोल पंप मालिक ने बिना अनुमति कटवाए फलदार वृक्ष... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 5, 2023

पैट्रोल पंप मालिक ने बिना अनुमति कटवाए फलदार वृक्ष...




रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश सरकार पर्यावरण बचने हर संभव प्रयास कर रही है जिसके लिए हर वर्ष लाखो करोड़ खर्च करके वृक्ष लगती है साथ ही पर्यावरण विद भी आशंका जता रहे है कि अगर इसी तरह हरे भरे वृक्ष कटते रहे तो हमें ऑक्सीजन या पानी कहाँ से मिलेगा। लेकिन कुछ मतलबी लोग अपने फायदे के लिए हरे भरे वृक्षो का कत्लेआम कर रहें है। ऐसा ही कुछ मामला बीजाडांडी ब्लॉक मुख्यालय से सामने आ चुका है। यहाँ पर हाल ही में एक नया पैट्रोल पंप चालू हुआ है जिसने शुरुआत से सारे नियम कायदों को ताक पे रखके काम शुरू किया था लेकिन क्षेत्र के विकास की खातिर क्षेत्र वासी शांत रहें। लेकिन पैट्रोल पंप की आड़ में पैट्रोल पंप मालिक द्वारा लगातार गैर कानूनी तरीके से अपने हित में कार्यो को अंजाम दिया जारहा है। पैट्रोल पंप में विधुत्त सप्लाई पहुचाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़े हरे भरे फलदार वृक्षो का कत्लेआम किया जारहा है और जिम्मेदार उक्त पैट्रोल पंप मालिक के सामने नत मस्तक होते नजर आरहे है। वृक्षो के कत्लेआम पर जब जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी नही निभाई तो क्षेत्र के समाजसेवी जितेश पांडे सामने आए और तत्काल प्रभाव से फलदार वृक्षो के कत्लेआम को रुकवाया। वही जितेश पांडे ने बताया कि पैट्रोल पंप मालिक ने बिना किसी की अनुमति के आम, पीपल जैसे कई फलदार पेड़ो का कत्लेआम किया है उसको इस कृत्य की सजा मिलनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment