BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सामाजिक समिति के सदस्य हर रविवार से कर रहे पौधारोपण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 6, 2023

सामाजिक समिति के सदस्य हर रविवार से कर रहे पौधारोपण

 



लगातार 63वें रविवार सिलगी नदी के किनारे इन्दौरी मार्ग पर औषधीय वृक्ष कंजी के 13 पौधों का किया गया रोपण


दैनिक रेवांचल टाइम्स  डिंडौरी। धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति जन-जन के बहुमूल्य जीवन को स्वस्थ और आनंदमय बनाने के लिए अनेक स्तर पर कार्य कर रही है । जिनमें से एक है पौधारोपण महा अभियान चलाकर  वृक्षारोपण करना और पौधे के महत्व को आमजन के मानस पटल पर बैठा देना।समिति के इस पुण्य कार्य को मीडिया में देखकर आमजन और अनेक संगठन समिति के साथ जुड़कर पौधारोपण कर रहे हैं। रविवार को करौंदी-इन्दौरी मार्ग पर सिलगी नदी तट में औषधीय वृक्ष कंजी के 13 पौधों का रोपण किया गया और पौधों की सुरक्षा का समुचित प्रबंध किया। आपको बता दें कि समिति ने लगातार 63 वां रविवार पौधारोपण किया।

रविवार के पौधारोपण कार्यक्रम में  समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,सामाजिक कार्यकर्ता सोहन साहू,भारतीय किसान संघ जिला मीडिया प्रभारी और प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्राप्त पत्रकार भीमशंकर साहू, शिक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, टंकेश्वर दुबे, गुरू प्रसाद साहू, नन्ना बनवासी, योग शिक्षक ब्रज बिहारी साहू,अवधेश कुमार साहू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment