BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विश्व मूलनिवासी दिवस पर निकली विशेष रैली एवं उत्सव का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 9, 2023

विश्व मूलनिवासी दिवस पर निकली विशेष रैली एवं उत्सव का आयोजन





  दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले मंडला में आदिवासी विश्व मूलनिवासी दिवस को लेकर जिले के आदिवासी में बड़ा ही उत्साह दिखा वही जिले के नगर से लेकर गांव गांव तक आदिवासी अपने पोशाक में झंडे के साथ दिखे

       वही  मवई '9 अगस्त 2023 दिवस बुधवार ' मंडला जिले का विशेष आदिवासी क्षेत्र मवई मुख्यालय के आसपास के लगभग 30 - 40 गांव से आए मूल निवासियों के द्वारा एक विशेष रैली निकाली गई । इन रैलियों में भारी भरकम भीड़ के साथ बाइक रैली 'ट्रैक्टर 'रैली 'ऑटोरेली ' एवं मूल निवासियों की पैदल रैली निकाली  गई ।सभी मूल निवासियों को प्राचीन भारतीय संस्कृति के मूल निवासी परिधान और साज-सज्जा में देखा गया ।सभी मूलनिवासी पीत वस्त्र धोती कुर्ता और पीले गमछे की पगड़ी पर कलगी  लगाए हुए और हाथ में पीला ध्वज लिए हुए दिखाई दिए |महिला वर्ग भी पीत वस्त्र और श्वेत वस्त्र में प्राचीन भारतीय संस्कृति की पारंपरिक परिधान में दिखाई दिए |

   पुलिस प्रशासन की विशेष सुरक्षा एवं सतर्कता के साथ विशाल रैली रमतिला रोड से हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान तक गई ।जल जंगल और जमीन पर पूर्ण अधिकार के लिए नारे लगाए गए । आदिवासियों पर हो रहे शोषण अत्याचार एवं अनाचार को बंद करने आवाज बुलंद की गई ।हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान मेंसभी  विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सत्कार एवं संबोधन किया गया |

No comments:

Post a Comment