BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत मंडला पुलिस की कार्यवाही, थाना महाराजपुर पुलिस ने आरोपी से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब किया जप्त... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 4, 2023

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत मंडला पुलिस की कार्यवाही, थाना महाराजपुर पुलिस ने आरोपी से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब किया जप्त...

 


 रेवांचल टाईम्स - मंडला, पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में नशा के खत्मा के लिए "आपरेशन क्लीन स्वीप" चलाया जाकर समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को नशे, अवैध शराब की बिक्री, निर्माण तथा परिवहन व समस्त प्रकार के अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।साथ ही जिले में नशे में लिप्त व्यक्तियों की सूचना देने हेतु नारकोटिक हेल्पलाइन नंबर 7587644166 भी जारी कर आमजन से नशें के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना मंडला पुलिस को देने की अपील की गई हैं। 


वही थाना महाराजपुर के द्वारा दिनांक 03/08/2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना महाराजपुर पुलिस टीम द्वारा नांदिया मलारी तिराहा के पास वासुदेव उइके पिता मंगलू उइके निवासी ग्राम नादिया के घर में अंग्रेजी/देशी मदिरा भारी मात्रा मे बिक्रय करने हेतु कब्जे में रखे बताये स्थान में घेराबन्दी कर रेड कार्यवाही में पकडा गया । जिसके कब्जे से एक खांकी रंग के कार्टून में अंग्रेजी शराब MD-N.1 रम के 48 क्वार्टर प्रत्येक में 180 MLके शराब भरी कुल 8 लीटर 640 एम एल कीमती 8160/ रूपये की है।, एक खांकी रंग के कार्टून मे अंग्रेजी शराब MD-N.1 रम के 24 क्वार्टर प्रत्येक मे 180 ML शराब कुल 4 लीटर 320 एम. एल. कीमती 4080/ रूपये की है, अंग्रेजी शराब MD N.1 व्हिस्की के 48 क्वार्टर प्रत्येक में 180 ML के शराब भरी कुल 8 लीटर 640 एम एल कीमती 10560/ रूपये की, तीन खांकी रंग के कार्टूनो अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब प्रत्येक कार्टून में 50-50 क्वार्टर कुल 150 क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर में एम. एल. शराब कुल 27 लीटर कीमती 16500/ रूपये की है, दो खांकी रंग के कार्टून में अग्रेंजी ब्लूचिप टेंगो व्हिस्की के 75 कार्टर प्रत्येक में 180 एम एल. कुल 13लीटर 500 एम एल कीमत 7500/ रूपये, एक खांकी रंग के कार्टून में अंग्रेजी शराब जीनियश व्हिस्की के 50 क्वार्टर प्रत्येक मे 180 एम. एल. के कुल शराब 9लीटर कीमत 5500/ रूपये की है, चार खांकीरंग के कार्टूनो मे देशी प्लेन शराब के 200 क्वार्टर प्रत्येक मे 180 एम.एल. शराब कुल 36 लीटर कीमती 12000/ रूपये की है। कुल अंग्रेजीशराब 71 लीटर 100 एम.एल. कीमती 52300/ रूपये एंव देशी प्लेन शराब 36 लीटर कीमती 12000/ रूपये की कुल 107 लीटर 100 एम एल. कुल कीमती 64300/ रूपये की मिली।  जिससे उक्त भारी मात्रा मे शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना पाया। अंग्रेजी एवं देशी प्लेन शराब कुल 107 लीटर 100 मिली. कुल कीमती 64300/ रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया बाद थाना आकर अपराध क्रमांक 359/23 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया। 


वही उक्त कार्रवाई उप निरीक्षक गिरीश शर्मा थाना महाराजपुर के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई जिसमें उपनिरीक्षक उदयवीर तोमर, सउनि रमेश पाल, चित्रराज बागड़े, प्रधान आरक्षक संजय बाजपेई, चैन सिंह सैयाम, रमेश यादव, आरक्षक प्रियांस पाठक, शिवा नाविक धन्नु यादव अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रहीं।

No comments:

Post a Comment