BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पतंजलि योग समिति ने मनाया जङी बूटी दिवस... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 4, 2023

पतंजलि योग समिति ने मनाया जङी बूटी दिवस...



रेवांचल टाईम्स - मंडला, आचार्य श्री बालकृष्ण के जन्म दिवस को पतंजलि योग समिति द्वारा संपूर्ण भारत में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।इस अवसर पर जिला मंडला पतंजलि योग समिति,भारत स्वाभिमान न्यास युवा भारत, महिला पतंजलि योग समिति, द्वारा पतंजलि किसान पंचायत  जिला प्रभारी श्री चंद्रगुप्त नामदेव के मार्गदर्शन में, श्री सी. के. बाजपेयी महाराजपुर के निवास स्थान में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम भारत माता,स्वामी रामदेव एवं आचार्य श्री बालकृष्ण महाराज जी के सामने भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी राम गोपाल पटैल,संरक्षक श्री सुनील बाली,कोषाध्यक्ष संपत श्रीवास,अर्चना देशमुख,प्रतिभा झारिया,लीला सोनवानी एवं श्याम श्रीवास द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया एवं उपस्थित सभी के द्वारा पूजा अर्चना की गई। समिति द्वारा विश्व कल्याण की भावना से यज्ञ,हवन भी किया गया। उपस्थित सभी गुरु भाई बहनों द्वारा योग प्राणायाम एवं शांति पाठ किया गया। समिति के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ साधक श्री राजेंद्र उपाध्याय,अनिल वर्मा,सी.के. वाजपेयी,राजाराम ज्योतिषी, विनोद पटेल द्वारा आचार्य श्री के विषय में बताया गया कि परम पूज्य आचार्य जी के जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है. आचार्य जी का जन्म ही जड़ी बूटियां का गौरव बढ़ाने के लिए और इस पूरे विश्व में आयुर्वेद की प्रतिष्ठा करने के लिए हुआ है। इस अवसर पर अन्य  सभी भाई बहनों द्वारा समर्पित भाव से सहयोग प्रदान किया गया। समिति द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला टिकरिया में हर्रा, बहेङा,आंवला इत्यादि का पौधारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें सदस्यों ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment