BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जीआर एस पंचायतों में नहीं होने से पंचायतों के कार्य ढप्प - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 8, 2023

जीआर एस पंचायतों में नहीं होने से पंचायतों के कार्य ढप्प


दैनिक रेवाचंल टाइम्स नारायणगंज मंडला जिले के कुछ ग्राम पंचायत ऐसे है । जिसमें पंचायतों के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उल्लेखनीय हैं कि किसी कारण से कुछ पंचायतों में रोजगार सहायक के पद खाली  है । शासन ने ग्राम रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के पद पर नियुक्त किया था । कुछ ब्लॉक के पंचायतों में जीआरएस पद खाली होने से ग्रामीणों को कार्य के लिए दर– दर भटकने को मजबूर है मनरेगा में नहीं मिल रहा मजदूरों को कार्य कुछ पंचायत के जीआरएस बर्खास्त या  मृत्यु हो जाने से ग्राम पंचायत रोजगार सहायक के पद खाली है । जिससे पंचायत विभाग से मनरेगा योजना में मजदूरों को कार्य नहीं मिल पा रहा हैं। उल्लेखनीय हैं कि जहां जीआरएस नही होने से दूसरे पंचायत के जीआरएस को अतरिक्त कार्य भार सौंपा गया है जिससे मजदूरों को हर छोटे छोटे काम के लिए भटकना पड़ रहा है योजना के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।प्रधानमंत्री की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, ग्राम रोजगार सहायकों के ग्राम पंचायत नही होने से अधर पर लटक गए है। ज्ञात होवे कि आवास योजना पर पंजीयन से पांच स्तरों पर जियो टेग फोटो का कार्य पंचायतों पर जीआरएस करते हैं लेकिन जीआरएस के पद खाली  हो जाने से पंचायतों पर बने आवासों की जियो टेग न होने से गरीबों को आवास के लिए किश्त नहीं मिल पा रही हैं और गरीबों को मकान जस की तस स्थिति पर पड़ा हुआ है। ओर अनेक काम समग्र आईडी में नाम जोड़ना, सुधरना, केवाईसी करना आदि अनेकों कार्य प्रभावित हो रहे हैग्राम पंचायत सिकोसी के ग्रामीणों कर रहे है रोजगार सहायक सचिव की  मांग ग्राम पंचायत सिकोसी के ग्रामीणों पीतम मार्को ने बताया कि जीआरएस कई दिनों तक कार्यालय में उपस्थित नहीं होते है जिससे लोग छोटे छोटे कार्य के लिए कार्यालय में कई दिन चक्कर काटते है ।चंदन सिंह उईके उपसरपंच का कहना है की ग्राम पंचायत की जनता छोटे मोटे काम  के लिए जीआरएस को मनरेगा मजदूरी भुगतान या अनेक काम के लिए परेशान रहते है, हमारे पंचायत में दूसरा जाए जीआरएस की नियुक्ति दिया जाए

No comments:

Post a Comment