BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन विश्राम गृह में हुआ पदोन्नति अलंकरण समारोह हुआ सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 19, 2023

वन विश्राम गृह में हुआ पदोन्नति अलंकरण समारोह हुआ सम्पन्न




रेवांचल टाईम्स - मंडला वन विश्राम गृह मण्डला में कमल अरोरा मुख्य वन संरक्षक ध्य वन वृत जबलपुर की अध्यक्षता में  पदोन्नति अलंकरण समारोह का आयोजन  दिनाँक 19 अगस्त 2023 को किया गया

        मध्य प्रदेश शासन वन विभाग के आदेश के तहत मण्डला जिले

के पूर्व सामान्य  वन मंडल मण्डला से 19  पश्चिम सामान्य वन मंडल मण्डल से 35,उत्पादन वन मंडल मण्डला से 8  कुल 62 वन रक्षकों को स्टार लगाकर सम्मानित किया गया  ।

मण्डला जिले से कुल 88 वन रक्षक महिला पुरुषों  कार्यवाहक वनपाल के पद पर पदोन्नत हुए हैं  ।

पदोन्नति अलंकरण समारोह कार्यक्रम में  श्री  नित्यानंतम एल,भा.व.से.वन मंडल अधिकारी पश्चिम सामान्य मण्डला श्रीमति ऋषिभा सिंह नेताम भा.व.से. वन मंडलाधिकारी पूर्व सामान्य ,

श्रीमति प्रीता  एस.एम. भा.व.से. वन मंडल अधिकारी उत्पादन वन मंडल मण्डला , श्री एन. डी.लोमस उप वन मंडल अधिकारी जगमण्डल,सुश्री  सीमा सिंह उप वन मंडल अधिकारी उत्पादन  बिछिया, श्री  पंकज चौहान  उप वन मंडल अधिकारी बरेला उत्पादन, 

एवं समस्त परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व सामान्य,पश्चिम सामान्य,उत्पादन,  की  उपस्थिति में सर्व प्रथम माँ सरस्वती के  छाया चित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

मुख्य वन संरक्षक  महोदय द्वारा नव नियुक्त कार्यवाहक वनपालों को स्टार लगाकर अलंकरण किया गया ।

मुख्य वन संरक्षक महोदय द्वारा सभी नव नियुक्त वनपालों को शुभकामनाएं दी गई स्टार लगाने कें पश्चात शपथ दिलाई गई ।

कार्यक्रम का  संचालन डॉ. एम. वाय. खोखर  द्वारा किया गया ।

श्री राजकुमार सोनी का सहयोग रहा । बालसिंह ठाकुर वन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में कर्मचारियों के हितों, कर्मचारियों के दायित्वों का वर्णन किया ,

 

इनको लगा स्टार- 

बलदेव सिंह सिरसाम,दिलीप कुमार साहू,माता प्रसाद पटेल,महमूद अहमद अंसारी,नर्मदा प्रसाद मिश्रा,शारदा प्रसाद यादव,अनिल कुमार वैष्णव,पूरन सिंह राजपूत,छेतु सिंह यादव,सुरेश कुमार रजक,लखन लाल पन्द्राम, रमेश सिंह मरावी, संदीप सिंह बैश, श्रीमति सरस्वती यादव, नरेंद्र सिंह धुर्वे,भगत सिंह सैयाम,कमल सिंह धुर्वे,सोहन लाल राजद्वार, श्रीमति किरण बरकड़े,पवन सिंह मरावी,धरम सिंह धुर्वे, काशीराम मरावी,लेवन सिंह तेकाम, यशवंत सिंह माधवी, लक्ष्मण प्रसाद वनवासी, श्रीमति सुखवत सैयाम,जगत सिंह उइके, जय सिंह मरावी, रविशंकर कुशराम,बसंत कुमार उइके, माहू सिंह धुर्वे,परमजीत वल्के, सुशील मरावी,मिट्ठन लाल तेकाम,ब्रजभान सिंह कुल्हिया, विनीता कुशराम,फागुलाल पन्द्रों,विजय कुमार मलगाम,संध्या उइके,बसंत कुमार तेकाम,गीता उद्दे,दबल सिंह उइके,रामकुमार धुर्वे,शमशेर बरकड़े,गुलजार सिंह मरावी, केहर सिंह मरावी,वंदना उइके,छाया कुर्वेती, राजेन्द्र सिंह कुर्वेती, मनोहर सिंह ठाकुर, अनूप सिंह परमार,प्रह्लाद श्रीवास,अजय कुमार मरावी, शिवम शुक्ला,सुदर्शन झारिया,सावित्री करयाम, गणेश प्रसाद भालेकर,आनंद पट्टा, ब्रेन बहादुर मरावी, शिव कुमार उइके, साहमेन भवेदी,हरि शंकर मरकाम को लगा स्टार

  आभार प्रदर्शन श्रीमती लतिका तिवारी उपाध्याय परिक्षेत्र अधिकारी जगमण्डल द्वारा किया गया । भोजन उपरांत कार्यक्रम समापन किया गया ।

वन कर्मचारी संघ जिला शाखा मण्डला द्वारा कमल अरोरा मुख्य वन संरक्षक महोदय व उपस्थित समस्त अधिकारियों का आभार ज्ञापित किया गया ।

कार्यक्रम का आयोजन वन कर्मचारी संघ मण्डला द्वारा किया गया ।


No comments:

Post a Comment