जान जोखिम में डालकर लाॅकल यूथ कर रहे गिरदावरी.... पटवारी चले गए अवकाश में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, August 22, 2023

जान जोखिम में डालकर लाॅकल यूथ कर रहे गिरदावरी.... पटवारी चले गए अवकाश में...





रेवांचल टाईम्स - बारिश के मौषम में अपनी जान जोखिम में डालकर कर रहे गिरदावरी, खरीफ मौसम की फसल गिरदावरी के लिए प्रत्येक ग्राम में लोकल यूथ के द्वारा खेत खेत जाकर फसल गिरदावली का कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर पटवारियों में आक्रोश पनप रहा है। अब वह अवकाश में जाने का मन बना लिए है।

           सिवनी/लखनादौन -भारत सरकार की पहल पर डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलने का एक उपक्रम बताया जा रहा है, जिसकी सफलता से किसानों को अनेक फायदे संभावित होंगे। क्योंकि डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकडे़ प्राप्त होंगे, उससे प्रदेश के किसानों के लिए योजना बनाने में सरकार को बहुत सुविधा प्राप्त होगी। बताया जाता है। कि इन आंकड़ों के आधार पर किसानों के लिए आवश्यक और उपयोगी योजनाओं को तैयार किया जा सकेगा, जो किसानों के लिए लाभकारी होगा।

इसके अतिरिक्त डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से प्राप्त होने वाले आंकड़ों से जहां एक ओर किसानों को लाभ प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर सरकार और उपभोक्ता सभी इससे लाभान्वित होंगे। उल्लेखनीय है कि देश के बारह राज्यों मे, डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पायलट बेस पर किया जा रहा है, उसमें मध्य प्रदेश को भी चुना गया है। वही मध्य प्रदेश के दो जिलों में इस पद्धति को अपनाया गया है उन दो जिलों में नीमच और सिवनी जिला शामिल है।

वही सिवनी जिले में खरीफ मौसम की फसल गिरदावरी के लिए प्रत्येक ग्राम में लोकल यूथ के द्वारा खेत खेत जाकर फसल गिरदावली का कार्य किया जा रहा है वही डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए लोकल यूथो को गिरदावरी करने के लिए लोकेशन मिलानी पड़ रही है जिस कारण फसल गिरदावली के लिए लोकल यूथो को खेत के अंदर जाकर लोकेशन मिलनी पड़ रही है यूं कहें की जान जोखिम में डालना पड़ रहा है क्योंकि वर्तमान स्थिति पर बारिश के मौसम में खेतों पर धान की और मक्के की फसल के अलावा अन्य फसलों पर बारिश का पानी खेतों के अंदर जमा हुआ है वही लोकल यूथो को गिरदावरी करने के लिए जान जोखिम में डालकर खेतों के अंदर जाना पड़ रहा है। लखनादौन तहसील के केवलारी गांव में गिरदावली कर रहे लोकल यूथ राजकुमार के बताए अनुसार गिरदावरी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोकेशन मिलाने और फसल दर्ज करने के लिए खेत में भर पानी के अंदर भी जाना पड़ रहा है तब कहीं जाकर लोकेशन मिल पाती है तब फसल गिरदावली दर्ज हो पा रही है। कई ग्रामों में तो डिजिटल क्राप सर्वे गिरदावरी मे फसल की फोटो मे भी भिन्नता अपलोड दर्ज हो रही है। ऐसी ही अन्य कई समस्याओं के बाद भी गिरदावरी करने के संघर्ष में डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य करने मे लाॅकल यूथ लगे हुये हैं तो वहीं राजस्व विभाग के मैदानी सिपाही पटवारी अपनी वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर शासकीय कार्यों के विरोध में तीन दिवसीय अवकाश पर चले गए हैं तो वहीं अपनी मांगों को पूरी नहीं होने पर 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ज्ञापन प्रशासन को दे चुके हैं। वही गिरदावरी करने लाॅकल यूथ जान जोखिम में डाल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment