BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी पुलिस ने आयोजित किया मैराथन दौड़ , मैं हूं अभिमन्यु"अभियान का दूसरा चरण : मैराथन में दौड़े 130 बालक/बालिका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 6, 2023

डिंडोरी पुलिस ने आयोजित किया मैराथन दौड़ , मैं हूं अभिमन्यु"अभियान का दूसरा चरण : मैराथन में दौड़े 130 बालक/बालिका


दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडोरी ..महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान“मैं हूं अभिमन्यु” चलाया जा रहा है। अभियान का दूसरा चरण 1 अगस्त से शुरू हुआ था इसी क्रम में आज सुबह युवाओं की मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना यातायात तक मैराथन दौड़ हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम  और महिला प्रकोष्ठ डीएसपी श्री विजय गोठरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को "मैं हूँ अभिमन्यु" लिखी टीशर्ट वितरित की गई। मैराथन में करीब 130 लड़के/लड़कियों ने हिस्सा लिया।

पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, समाज में लड़कों/पुरूषो को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इस हेत संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु संचालित किया जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहा अभियान

विशेष अभियान अभिमन्यु के द्वितीय चरण का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा के निर्देशन में प्रारंभ  हुआ। अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक, (महिला प्रकोष्ठ) विजय गोठरिया,अनु.अधि.(पु.) डिंडोरी श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण डिंडोरी जिले में अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक,निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद पेंटिंग पोस्टर बैनर, पंपलेट वितरण चलचित्र के माध्यम से प्रचार प्रसार किए जा रहे हैं।मैं हूं अभिमन्यु" के कटआऊट का सेल्फी पांइट बनाया गया जिसमे बच्चों द्वारा सेल्फी भी ली जा रही है। समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा लोगों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी जा रही है।

आज आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी श्री जगनाथ मरकाम ने अभियान की जानकारी दिए,साथ ही बालिकाओं/ महिलाओं पर घटित अपराधों, समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए शपथ दिलाई गई।


प्रतियोगिता में हुआ पुरस्कार वितरण

मैराथन दौड़ में भाग लिए लड़के लड़कियों में क्रम से प्रथम द्वितीय तृतीय आए प्रतिभागियों को थाना यातायात में पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।


आयोजन में इनकी रही भागीदारी 

पुलिस द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ को सफल बनाने में खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र ठाकुर जिला खेल प्रशिक्षक कुमारी आरती सोंधिया,विभिन्न हॉस्टलों की अधीक्षिका और सहयोगी फूलवती ठाकुर राजेश्वरी संतोषी झारिया, एचडीएफसी. बैंक के सुमन कुमार एवं जिला पुलिस बल से थाना प्रभारी यातायात निरी. गिरवर उईके,सूबेदार कुअर सिंह उलाड़ी, सउनि. ओम सिंह ठाकुर,सतेंद्र डेहरिया, हेमसिंह सहित कोतवाली डिंडोरी यातायात स्टाफ में कार्यक्रम की व्यवस्था बनाई एवं मेकलसुता महाविद्यालय प्राचार्य सहित सभी स्कूल कॉलेजों के युवाओं ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment