BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बजाग क्षेत्र मे मूसलाधार बारिश,चकरार नदी मे आया उफान नदी किनारे खेतो मे लगी फसल हुई बर्वाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 31, 2023

बजाग क्षेत्र मे मूसलाधार बारिश,चकरार नदी मे आया उफान नदी किनारे खेतो मे लगी फसल हुई बर्वाद





हरियाणा के किसान की तीन एकड़ मे लगी गोभी तबाह

दैनिक रेवांचल टाइम्स  बजाग- शुक्रवार देर साम  से शुरु हुई बूंदा बांदी की बारिश ने रात होते होते तेज रफ़्तार पकड़ ली ,और  मूसलाधार बारिस होने लगी तेज बारिश का पूरी रात रुक रुक कर चलता रहा ।बजाग से  क्षेत्र् से लगे हुए जंगली इलाकों मे भी जमकर बारिश हुई। बारिश से नदी नालो मे उफान आने से पुल पुलिया जल मग्न हो गये जिससे आवागमन भी अवरुद्ध रहा।    शुक्रवार को हुई  आफत की बारिश से  कई किसानो की फसले भी बर्वाद हो गई   मल्होत्रा कृषि फार्म के किसान बंसी लाल की नदी किनारे  लगी  तीन एकड़ मे  गोभी की फसल चकरार नदी के तेज बहाव मे बह जाने से लाखो का नुकसान हुआ।किसान बंसी लाल ने बताया की खेत किनारे फेंसिंग मे लगे लगभग डेढ़ सो पोल और बारह बंडल तार, पौधों मे पानी देने के लिए खेतो  लगाई  गई नो हजार मीटर डिरप्स लाइन,दस एच पी की मोटर आदि पानी मे बह गये । जिससे किसान को लगभग बारह लाख की छति होना बताया गया है क्षेत्र के किसानो ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है

No comments:

Post a Comment