BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आकाशीय बिजली का कहर:आठ से दस घरों मे दौड़ा आकाशीय बिजलीं का करंट ,दो की मौत, सोलह घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 31, 2023

आकाशीय बिजली का कहर:आठ से दस घरों मे दौड़ा आकाशीय बिजलीं का करंट ,दो की मौत, सोलह घायल




भारी बारिश और बाढ़ से कई मकानो को पहुचा नुकसान

विधायक मरकाम, तहसीलदार और  प्रशासनिक अमला खमहेरा ग्राम पहुंचा

विधायक के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रबंधन ने गांव पहुंच कर किया घायलों का इलाज 


दैनिक रेवांचल टाइम्स    बजाग-   शाम 5 बजे से प्रारंभ हुई 12 घंटे की बारिश क्षेत्र के लिए आफत बनकर आई ,बारिश के साथ आकाशीय बिजलीं गिरने की घटना भी हुई। जिससे दो लोगो की मौत हो गई,और कई घायल हो गये  अनेक स्थानों पर बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई जहां मुख्यालय से अनेक स्थानों की कनेक्टिविटी खत्म हो गई मुख्यालय और आसपास के चार पुल अत्याधिक बरसात के चलते बाढमय हो गए जिससे क्षेत्र में आवागमन 12 घंटे बंद रहा। खमहेरा में विगत दिवस शाम 6 बजे से आकाशीय बिजली का केंद्र रहा जहां मीना बाई पति नंदू उम्र 35 साल और मनीष पिता कैलाश उम्र 20 साल की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर मौत हो गई।आपको बता दें कि क्षेत्र में बहुत से मामले रहें हैं जहां आकाशीय बिजली से खेत, जंगल या पेड़ के नीचे गिरने से मौत होती रही है पर यह पहला मामला है जहां घर के अंदर रहने पर बिजली लगने की घटना हुई है। जहां मीना बाई अपने घर पर बेटे के साथ लेटी थी वहीं मनीष दिनभर के कामकाज से वापस लौटने के बाद घर पर बैठा हुआ था। एक अन्य अनुसुइया पिता शिवचरण उम्र 15 साल की बच्ची भी आकाशीय बिजली की चपेट में आई है जो गंभीर है। इनके अलावा भी ग्राम के 15-16 व्यक्तियों भी आकाशीय बिजली की चपेट में आए हैं जिनको सामान्य झटके महसूस हुए हैं जिनके हाथ और अन्य भाग में बिजली के झटकेलगे हैं मोके पर विधायक ओमकार मरकाम भी पहुंचे और डॉक्टरों की लेट लतीफी के लिए कलेक्टर से बात की। उनके हस्तक्षेप के बाद मृतकों का गाँव मे ही पोस्टमार्टम किया गया । जबकि घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, हालांकि डाक्टर ने इन्हें सामान्य बताया है, वहीं गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग लाकर इलाज किया जा रहा है। विधायक मरकाम ने मृतक परिवारों को त्वरित आर्थिक मदद भी की।इसके अलावा क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के चलते नदी और नालों में उफान से अनेक स्थानों पर नुकसान हुआ है ।दुल्लोपुर में  ननसिह पिता बाबूराम का  पूरा मकान, संतोष पिता कोदू के घर में बाढ़ से क्षति, कन्हैया पिता हुर्रू, मानगढ़ में नंदू पिता सुद्दु के मकान मकान में भारी क्षति हुई है।वहीं ग्राम पंचायत सिंगपुर के खिरसारी में खेमचंद पुषाम का सुहाई नाला में बाढ के चलते घर बह गया है जिसमें 10 क्विंटल खाद, दो मोटरसाइकिल भी बह गई थीं ।जिन्हें ग्राम वासियों की मदद से निकाला गया है। इसके अलावा निर्मल के घर पर भयंकर नुकसान हुआ है जिसमें मोटर पंप और पाईप के अलावा 11क्विंटल खाद बह गया तथा घर को नुक्सान पहुंचा है। इसके अलावा क्षेत्र में दुललोपुर, सिंगपुर खमहेरा, घुटई में भारी त्रासदी हुई है।बजाग में चकरार नदी में भारी बाढ़ के कारण शहडोल पंडरिया मार्ग 2 घण्टे जाम रहा जबकी बाढ़ के कारण नदी किनारे के कई घरों में पानी घुस जाने से रविन्द्र पांडे संतोष श्रीवास, जनता दास, अंकित साहू, संदीप साहू के मकान में मामूली क्षति हुई है एवम समान को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के सभी नदी नालों में भारी बाढ़ के कारण किनारे के खेतों में मिट्टी पट जाने से फसल बर्बाद हो गई है जिसे देखते हुए विधायक ओमकार मरकाम ने फसलों का सर्वे कर मुआवजा बनाने के निर्देश तहसीलदार बजाग को दिए हैं।

No comments:

Post a Comment