BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी का किया गया आयोजन ,लघु नाटिका का भी किया गया मंचन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 16, 2023

मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी का किया गया आयोजन ,लघु नाटिका का भी किया गया मंचन



दैनिक रेवांचल टाइम्स -  अजनियां मध्यप्रदेश शासन की व्यवसायिक पाठ्यक्रम योजना अंतर्गत स्टार कौशल विकास कार्यक्रम में 15 जुलाई 2023 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया में आई टी एवं ब्यूटी एंड वेलनेस की छात्राओं के द्वारा मॉडल एवं पोस्टर की प्रदर्शनी लगाई गई तथा विद्यालय के शिक्षक मुकेश पटेल के द्वारा रचित आई टी एवं ब्यूटी से संबंधित एक लघु नाटिका की प्रस्तुति की गई, साथ ही आई टी ब्यूटी की गतिविधियों और आवश्यकता का गीत भी प्रस्तुत किया गया ज्ञातव्य हो की इस विद्यालय में व्यवसायिक पाठ्यक्रम के दो ट्रेड आई टी एवं ब्यूटी एंड वैलनेस संचालित है जिनका शिक्षण कक्षा 9 वीं से प्रारंभ है शासन की मंशा अनुरूप  रोजगार और कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा के तहत उक्त ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं जिसका प्रचार प्रसार ,बच्चों की अभिरुचि बढ़ाने ,बच्चों के द्वारा सीखे और किए गए प्रयासों के प्रोत्साहन हेतु उक्त कार्यक्रम का आयोजन ,जिला शिक्षा अधिकारी जिला मंडला के आदेश अनुसार किया गया कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य  श्री ए के पटेल तथा मुख्य अतिथि   शिक्षा महाविद्यालय अंजनिया के प्रभारी प्राचार्य श्री हरदा जी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर चौरसिया रहे हरदहा जी ने अपने उद्बोधन में व्यवसायिक पाठ्यक्रम की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में बताते हुए बच्चों के द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से किया गया मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त तथा लघु नाटिका का मंचन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम का संचालन डी पी झरिया ,मुकेश पटेल एवम् मनोज पटेल के द्वारा किया गया । मूल्यांकन कर्ता के रूप में एच एस पटेल ,अभय पटेल,प्रीति झारिया,एवं अर्पणा पटेल,मॉडल एवं पोस्टर निर्माण में निर्देशन योगिता केकते एवं शिवानी पटेल तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में पालको अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया था

No comments:

Post a Comment