BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महान चित्रकार पद्मविभूषण सैयद हैदर रज़ा की पुण्यतिथि आज चादर पेश कर दी जायेगी पुष्पांजलि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 22, 2023

महान चित्रकार पद्मविभूषण सैयद हैदर रज़ा की पुण्यतिथि आज चादर पेश कर दी जायेगी पुष्पांजलि

 



रेवांचल टाईम्स - मंडला रविवार को मंडला की माटी में आराम फरमा रहे मशहूर चित्रकार मरहूम सैयद हैदर रज़ा की 7वीं पुण्यतिथि पर उनके चाहने वाले श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। सुबह 10 बजे रज़ा फाउंडेशन द्वारा आयोजित रज़ा स्मृति के तहत विभिन्न कलाकार व उनके सभी चाहने वाले स्थानीय बिंझिया स्थित कब्रिस्तान पहुंचकर कर महान कलाकार को अपनी श्रद्धांजलि देंगे। उल्लेखनीय है कि सैयद हैदर रज़ा का लगभग 95 वर्ष की आयु में 23 जुलाई 2016 को दिल्ली में निधन हुआ था। उनकी इच्छा के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को मंडला लाकर उनके वालिद की कब्र के बगल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक किया गया। वर्ष 2010 में पेरिस, फ्रांस से लौटकर दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। पेरिस से लौटने के बाद उन्होंने अपने 14 सोलो शो किए। इनमे 2 शो लंदन और बाकी शो कोलकाता, दिल्ली और मुंबई में हुई। वर्ष 2015 में उन्हें फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 1981 में पद्मश्री, वर्ष 2007 में पद्म भूषण और वर्ष 2013 में पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया। शिव नादर विश्वविद्यालय नोएडा और खेरागढ़ विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें मानद डिलीट की भी उपाधि प्रदान की गई थी।


शनिवार को रज़ा स्मृति में बड़ी संख्या में कला प्रेमी चित्रकारी करने पहुंचे। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी चित्रकारी करते नज़र आए। महिलाएं  बड़ी तादाद में रज़ा स्मृति में चित्रकारी करने पहुंची। चॉक मिटटी चीज़े बनाने में भी लोगों की खासी रूचि दिखी। समवाय के दूसरे दिन पांच सत्रों में विभाजित कविता पाठ के सत्र में प्रिया वर्मा, ज्योति शर्मा, सविता सिंह, विजय कुमार, अनिल मिश्र, सुशीला पुरी, अमिताभ चौधरी, अनुराधा सिंह, संगीता गुंदेचा, विष्णु नागर, शिरोमणि महतो, मनोज मोहन, जावेद आलम खान, लीलाधर मंडलोई, विहाग वैभव, मिथिलेश शरण चौबे, सुभाष राय, उदयन वाजपेयी, रश्मि भारद्वाज, स्मिता सिन्हा, राजेंद्र उपाध्याय, विवेक निराला और ऋतुराज ने अपनी कविताएं पढ़ी। समवाय के दूसरे दिन का संवाद सत्र ज्योतिष जोशी, वैभव सिंह एवं ओम थानवी के आलोचनात्मक वक्तव्य के नाम रहा।

No comments:

Post a Comment