BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से घरों में रहना हुआ मुश्किल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 28, 2023

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से घरों में रहना हुआ मुश्किल



दैनिक रेवांचल टाइम्स -  मंडला मंडला जिले के नैनपुर नगर में लगातार हो रही बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। नगर में बिजली की आंखमिचौली से लोग त्राहिमाम हैं। विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था से रात में लोग भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से खासे परेशान हैं। उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को भारी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। बिजली विभाग को इस लचर व्यवस्था के लिए सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया गया। लोगों ने अपने कमेंट में यहां तक कह दिये कि  लालटेन, मोमबत्ती और हाथ पंखा से गर्मी की रात गुजरती थी उसी की याद आ गई। दरअसल गुरुवार की रात एक साथ चार घंटे बंद होने के कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी विद्युत विभाग जे ई अशोक धुर्वे ने बताया कि तकनीकी प्रॉब्लम के चलते समस्या उत्पन्न हुई है मंडला से विद्युत यंत्र पार्ट्स बुलवाया गया है जिससे समस्या को जड़ से निवारण किया जा सके।

No comments:

Post a Comment