BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विक्रांत भूरिया के आगमन को लेकर युवक कांग्रेसी भारी उत्साहित नजर आए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 26, 2023

विक्रांत भूरिया के आगमन को लेकर युवक कांग्रेसी भारी उत्साहित नजर आए



दैनिक रेवांचल टाइम्स -  निवास नगर में आगमन के साथ ही भारी संख्या में पैदल यात्रा निकालकर नारेबाजी की गई ।रैली को संबोधित करते हुए  विक्रांत भूरिया  ने आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा, सीधी कांड को लेकर भी उन्होंने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला । मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री आवास बुलाकर सीधी कांड के पीड़ित के पैर धोना महज एक दिखावा है इस तरीके के आरोप मध्य प्रदेश सरकार पर श्री भूरिया ने लगाएं ।इसी के साथ उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता पर भी वहां की राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला,साथ ही मणिपुर मसले पर  प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी श्री भूरिया ने उन्हें आड़े हाथों लिया । निवास के बाद नारायणगंज ब्लॉक के रिपटा में प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रुका ,जहां पर युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रितेश सोनी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया । केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कुलस्ते के गृह ग्राम मैं भी भूरिया जमकर गरजे।

No comments:

Post a Comment