BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कन्या हाई स्कूल अंजनिया जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें विद्यार्थी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 19, 2023

कन्या हाई स्कूल अंजनिया जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें विद्यार्थी




दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनियां मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 17 से 19 जुलाई 2023 तक प्रदेश में संचालित स्कूल चलें अभियान अंतर्गत सभी शालाओं में वॉलिंटियर के रूप में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगो, शासकीय, अशासकीय अधिकारियों कर्मचारियों ,जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों ,पालकों, अभिभावकों , स्वयंसेवियों के द्वारा शालाओं का चिन्हाकन करते हुए रजिस्ट्रेशन कर विद्यालयों में अपनी उपस्थिति देकर बच्चों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज दिनांक 18 जुलाई 2023 को ग्राम अंजनिया के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रोहिणी प्रसाद शुक्ला जी एवं समाजसेवी पत्रकार श्री जयदीप झा का शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया में आगमन हुआ आपके द्वारा सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद करते हुए मैं कौन हूं, मुझे क्या करना है ,एवं भविष्य का लक्ष्य तय करने हेतु प्रेरित किया गया तथा जीवन में आगे बढ़ने हेतु 10 सूत्रों का पालन कर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समझाइश दी गई।

शुक्ला ने बच्चों को नियमित स्कूल आने अनुशासित होकर नियमित पढ़ाई पूर्ण करने, तथा समय की महत्ता को समझाते हुए टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने हेतु सुझाव भी दिया जयदीप झा ने बच्चों को समय का प्रबंधन एवं अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन से आगे बढ़ने हेतु सुझाव देते हुए विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया आपने बच्चों से आग्रह किया कि कोई भी बीच में विद्यालय ना छोड़े और अपनी पढ़ाई अनिवार्यतः पूर्ण करें संस्था के प्राचार्य श्री ए के पटेल द्वारा  शुक्ला एवं जयदीप झा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, भविष्य में भी इसी तरह विद्यालय में बच्चों का मार्गदर्शन करने हेतु आग्रह किया गया।

No comments:

Post a Comment