BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अभिमन्यु अभियान के जरिए जागरूक कर रही पुलिस: जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र में हो रहा आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 31, 2023

अभिमन्यु अभियान के जरिए जागरूक कर रही पुलिस: जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र में हो रहा आयोजन


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मण्डला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के दिशानिर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी पर विशेष जागरूकता को लेकर अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में निरीक्षक नीलेश दोहरे के मार्गदर्शन में अभिमन्यु अभियान के तहत बम्हनी पुलिस द्वारा बम्हनी कन्या शाला स्कूल में समाज में व्याप्त लिंगभेद, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, असंवेदनशीलता, अश्लीलता, रूढि़वादिता, दहेजप्रथा, यातायात के नियम, आत्मसुरक्षा, सावधानियां, नशा के चक्रव्यूह को तोडऩे सहित तमाम मुद्दों पर जागरूकर करने कार्यक्रम किए जा रहे है। उद्बोधन की श्रृंखला में आरक्षक ज्योति व्याम द्वारा महिला अपराध घटित होने पर चुप न रहने, आवाज उठाने, आत्मसुरक्षा और यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। इस बीच ए एस आई बघेल, एच सी सुशीला, एल सी ज्योति, आरक्षक सुनील, चालक जीतू सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment