BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सावन में क्या दान करना चाहिए, जानें 5 महादान जो बनाएंगे आपका जीवन आसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 23, 2023

सावन में क्या दान करना चाहिए, जानें 5 महादान जो बनाएंगे आपका जीवन आसान

 

हिंदू धर्म में सावन के महीने को बेहद पुण्य महीना माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस समय भोलेनाथ अपने पूरे परिवार के साथ पृथ्वीलोक का भ्रमण करने आते हैं और जो भी भक्त सच्चे दिल से उनकी आराधना करता है, दूसरों की मदद करता है, गरीबों का दान देता है उस पर उनकी विशेष कृपा होती है. शिवपुराण के अनुसार सावन के महीने में किए गए दान के की गुना ज्यादा पुण्य मिलता है. तो आइए जानते हैं सावन में क्या दान करने से आपको किस फल की प्राप्ति होती है.

तरक्की के लिए दान करें

सोमवार के दिन एक मुट्ठी चावल शिवलिंग पर चढ़ाएं और फिर बाकि चावल किसी गरीब या जरुरतमंद को दान कर दें. ऐसा माना जाता है कि सावन में चावल दान करने से जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं.

ये दान राहु-केतु दोष कम करता है

अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु शुभ फल नहीं दे रहे तो आप सावन के महीने में काले तिल का दान करें. काले तिल शिव और शनि के प्रिय हैं ऐसे में सावन के महीने में इसका दान करने से आपकी जीवन में राहु-केतु के बुरे प्रभाव तो कम होते ही हैं साथ ही शनि की साढ़ेसती भी आपको हानि नहीं पहुंचाती

बुरे समय का नाश करने वाला दान

सावन के महीने में नमक का दान करने से जीवन में आने वाला बुरा समय दूर होता है. सुख समृद्धि आती है और पॉज़िटिव एनर्जी फैलती है.

शादी की समस्या के लिए ये दान करें

शिव को कालों का काल महाकाल कहा जाता है. अगर आपकी शादी नहीं हो रही या शादी में समस्या बनी हुई है या आपको अकाल मृत्यु का भय सता रहा है तो आप सावन के किसी भी सोमवार को मंदिर में जाकर रुद्राक्ष का दान करें इससे आपके जीवन में चारों ओर से खुशियां आने लगेंगी और जो भी परेशानी है वो अपने आप दूर होती नज़र आएगी. 


No comments:

Post a Comment