BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनियां पंचायत के वार्ड मेंबर ने नौकरी लगाने के नाम पर की डेढ़ लाख रूपयों की ठगी ,5 युवकों को बनाया अपना शिकार ग्रामपंचायत अंजनियां के पंच पर आरोप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 21, 2023

अंजनियां पंचायत के वार्ड मेंबर ने नौकरी लगाने के नाम पर की डेढ़ लाख रूपयों की ठगी ,5 युवकों को बनाया अपना शिकार ग्रामपंचायत अंजनियां के पंच पर आरोप





दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला शासकीय तेंदूपत्ता गोदाम में सुपरवाइजर की नौकरी लगाने के एवज में 5 युवकों से डेढ़ लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि पीड़ित युवकों ने इस संबंध में पुलिस चौकी अंजनियां में शिकायत दर्ज कराई है।जिसकी जांच पुलिस कर रही है।अभिषेक ठाकुर पिता शेखर ठाकुर निवासी रानटोला चिरईडोंगरी, संतोष भांवरे पिता कन्हैयालाल भांवरे निवासी कामता नवीन ठाकुर पिता सुशील ठाकुर निवासी मुगदरा  मुकेश जंघेला पिता रामप्रसाद जंघेला निवासी जामगांव प्रदीप जंघेला पिता शिव लाल जंघेला निवासी सिमरिया जिला मंडला ने पुलिस चौकी अंजनियां आकर एक शिकायत दर्ज कराई है कि कमल पटेल पिता शीतल प्रसाद पटेल निवासी शांति चौक अंजनियां से लगभग एक वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात हुई थी। जिसके बाद कमल पटेल द्वारा युवकों को शासकीय तेंदूपत्ता गोदाम में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया था और अपने घर अंजनियां बुलाकर प्रत्येक युवक से तीस - तीस हजार रुपये लिए गये थे।युवकों ने शिकायत में बताया है कि दिनांक 25 अगस्त 2022 को कमल पटेल ने प्रबंध संचालक पूर्व सामान्य शासकीय तेंदूपत्ता गोदाम मंडला के नाम से एक आवेदन पत्र युवकों के शैक्षणिक दस्तावेज  के साथ लिया था तथा जनवरी 2023 में पांचों युवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का भरोसा दिलाया था।जनवरी 2023 में जब कमल पटेल ने युवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान नहीं किया तो ठगे जाने की शंका हुई।जिसके बाद से युवकों ने अपने रुपए वापस करने की मांग की।कमल पटेल लगातार युवकों को बहाने बनाकर रुपये वापिस नहीं कर रहा है।युवकों द्वारा इस संबंध में पुलिस चौकी में शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।


इनका कहना है-


शिकायती पत्र शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है।जांच में आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी



पंकज विश्वकर्मा 

चौकी प्रभारी अंजनियां

No comments:

Post a Comment