BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
21 गोंड कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी से रज़ा स्मृति का शुभारंभ आज 19 से 23 जुलाई तक रज़ा कला वीथिका व झंकार भवन में होंगे विभिन्न आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 18, 2023

21 गोंड कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी से रज़ा स्मृति का शुभारंभ आज 19 से 23 जुलाई तक रज़ा कला वीथिका व झंकार भवन में होंगे विभिन्न आयोजन



रेवांचल टाईम्स - मंडला, विश्व विख्यात चित्रकार मरहूम सैयद हैदर रज़ा की पुण्य तिथि पर इस वर्ष भी रज़ा स्मृति का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार से रजा स्मृति की शुरुआत रज़ा कला वीथिका में होने जा रही है। रज़ा स्मृति का आयोजन रजा फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा 19 से 23 जुलाई 2023 तक किया जा रहा है। रज़ा स्मृति के अंतर्गत पहले दिन शाम 6:00 बजे 21 गोंड कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के कर कमलों से होगा। इसमें चंपाबाई श्याम, लोकेश्वरी उर्वेती, गीता कुशराम, अनीता कुशराम, जयंती कुशराम, सुषमा श्याम, जयंती उइके, मंदाकिनी, निशा श्याम, दुर्गेश्वरी श्याम, रामकुमार श्याम, राहुल श्याम, सुनील श्याम, चित्रकांत श्याम, मनोज तेकाम, अनुज तेकाम, रोशनी श्याम, निलेश कुशराम, फूलचंद धुर्वे, मिथलेश श्याम व छत्रवति कुशराम के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इस दौरान 5 से 12 जुलाई तक होटल विट्ठल इन में आयोजित युवा मूर्तिकारों के रज़ा शिविर में तैयार की गई मूर्तियों को भी प्रदर्शित किया जायेगा। इस शिविर में इस शिविर में बस्तर के धरम नेता, नई दिल्ली की दीपिका गौतम, रायपुर के जितेंद्र साहू, मालभोग के अशोक भामा, अमरकंटक के जयपाल सिंह टेकाम, खोही के रामेश्वर प्रजापति, खैरागढ़ के उमेश कुमार नेताम, सारंगढ़ की करुणा सिदार, खैरागढ़ से दिनु घाट और विजय नगर से सब्बवरपु वी एस राव ने ग्रेनाइट के पत्थरों को तराश कर मूर्तियों को साकार रूप दिया है।


रज़ा स्मृति के अंतर्गत 20 से 23 जुलाई तक रज़ा कला वीथिका में सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग और छातों पर रंग का आयोजन किया गया है। इसमें कला प्रेमियों को अपनी पसंद के मुताबिक कला में हाथ आज़माने का मौका मिलेगा। 20 जुलाई 2023 की शाम 6:00 बजे रज़ा कला वीथिका में कथक नृत्यांगना रानू चंद्रौल के द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। 22 जुलाई की शाम 6:00 बजे झंकार भवन में अनवेषा महंत द्वारा सत्रिय नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। 23 जुलाई 2023 की सुबह 10:00 बजे बिंझिया कब्रिस्तान में सैयद हैदर रज़ा व उनके पिता की कब्र पर पुष्पांजलि के साथ ही स्मृति का समापन होगा। रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने सभी कला प्रेमियों से उक्त सभी आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment