BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोजाना लहसुन खाने से पास नहीं आएंगी बीमारियां, फायदे जान आप भी करने लगेंगे सेवन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 7, 2023

रोजाना लहसुन खाने से पास नहीं आएंगी बीमारियां, फायदे जान आप भी करने लगेंगे सेवन



प्रकृति ने इंसान के खाने के लिए असंख्य चीजें बनाई हैं. जिनमें कुछ चीजें हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं. और कुछ चीजों को कुछ दिनों के बाद प्रयोग कर पाते हैं. रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों में लहसुन भी शामिल है. हालांकि कि कुछ लोग लहसुन खाने को ठीक नहीं मानते, लेकिन लहसुन खाने से तमाम फायदे होते हैं. जिन्हें आजतक आप नहीं जानते होंगे.


लहसुन खाने से कई बीमारियां ठीक हो जाती है वहीं कुछ बीमारियां आपके पास भी नहीं आ सकती. अमूमन लहसुन का प्रयोग समालों के रूप में भोजन के साथ किया जाता है. जो खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखता है. आज हम आपको लहसुन का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

लहसुन खाने से खत्म हो जाती है कब्ज

लहसुन में कब्ज खत्म करने वाले भी गुण होते हैं. साथ ही ये आंखों में होने वाली बीमारियों से भी आपको बचाता है. लहसुन की दो कलियां भूनकर, उसमें सफेद जीरा, सौंफ, सैंधा नमक मिलाकर चूर्ण बना लें. इसका सेवन सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ करें. साथ ही लहसुन की चटनी खाना भी अच्छा माना जाता है. लहसुन को कुचलकर पानी का घोल बनाकर पीना चाहिए. लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर के लिए एक औषधी की तरह भी काम करता है. इसमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज, लवण और फॉस्फोरस, आयरन व विटामिन ए,बी व सी भी पाए जाते हैं.

दिल के रोगियों के लिए लाभदायक है लहसुन का सेवन

लहसुन दिल के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप रोजाना लहसुन की पांच कलियां खाते हैं तो आपको हृदय संबंधी रोग होने की संभावना में कमी आएगी. यही नहीं लहसुन को पीसकर त्वचा पर लेप करने से विषैले कीड़ों के काटने या डंक मारने से होने वाली जलन कम हो जाती है.



जुकाम और सर्दी में लहसुन का प्रयोग रामबाण की तरह काम करता है. लहसुन गठिया और अन्य जोड़ों के रोग में भी लहसुन का सेवन बहुत ही लाभदायक है. ऐसा माना जाता है कि इसका प्रयोग करने वाले लोगों के दांत, मांस, नाखून बाल और रंग कमजोर नहीं होता. साथ ही लहसुन का प्रयोग पेट के कीड़े मारता है व खांसी भी दूर करता है.

ऐसा माना जाता है कि इसका प्रयोग करने वाले लोगों के दांत, मांस, नाखून बाल और रंग कमजोर नहीं होता. साथ ही लहसुन का प्रयोग पेट के कीड़े मारता है व खांसी भी दूर करता है.

No comments:

Post a Comment