BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वास्तुशास्त्र के अनुसार लगाना चाहिए मनी प्लांट, नहीं तो होगा नुकसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 3, 2023

वास्तुशास्त्र के अनुसार लगाना चाहिए मनी प्लांट, नहीं तो होगा नुकसान



वास्तुशास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें चारों दिशाओं के अध्ययन-मनन के साथ-साथ भवन निर्माण सम्बन्धी अध्ययन किया जाता है। वर्तमान परिस्थितियों में लोगों द्वारा वास्तु शास्त्र को बहुत महत्त्व दिया जाने लगा है। न सिर्फ भवन निर्माण से सम्बन्धित बातों और घर, मंदिर, ऑफिस की आन्तरिक साज-सज्जा के लिए भी वास्तु शास्द्ध का उपयोग किया जा रहा है। एक समय था जब बिना सोचे-समझे घरों में छोटे-बड़े पेड़-पौधे लगा दिए जाते हैं। अपने स्थान के अनुरूप घरों में पौधों को लगाने का प्रचलन रहा है, लेकिन आजकल घर में पौधे भी वास्तु शास्त्र से राय मशविरा करके लगाए जाते हैं। पौधों में ऐसा ही एक पौधा है मनी प्लांट का, इसे लगाने के लिए भी वास्तु शास्त्र के कुछ नियम काम करते हैं।
वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का खास महत्व होता है। वास्तु में मनी प्लांट को भी खास माना गया है। पैसों की तंगी दूर करने और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है वहाँ माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट का पौधा लगाने के कुछ खास नियम होते हैं। अगर इन वास्तु नियमों का पालन ना किया जाए तो फायदे की बजाए घर में इसके नुकसान देखने को मिलते हैं।

आज हम अपने खास खबर डॉट कॉम के पाठकों को मनी प्लांट लगाने से सम्बन्धित वास्तु के कुछ नियम बताने जा रहे हैं, जिसके अनुसार मनी प्लांट लगाने पर घर में सुख समृद्धि का आवागमन होता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना
मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी गई है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

नीचे नहीं लटकनी चाहिए बेल
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है, व्यक्ति वैसे-वैसे तरक्की करता है। ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पौधे की बेल कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। इसकी बेल नीचे आने पर धन हानि होती है।

सूखना नहीं चाहिए पौधा
मनी प्लांट को कभी भी सूखने न दें। अगर इसके पत्ते सूखते या पीले हो जाते हैं, तो इसे तुरंत हटा दें। सूखा हुआ मनी प्लांट घर में दुर्भाग्य लेकर आता है।

घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए
मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता कि किसी बाहरी व्यक्ति की नजर पडऩे पर मनी प्लांट का विकास रुक जाता है। इसका असर घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इस पौधे को हमेशा घर के अंदर ही लगाएं।

अशुभ होता है इसका लेनदेन
मनी प्लांट का लेन-देन करना अशुभ होता है. ऐसा करने पर शुक्र ग्रह क्रोधित होते हैं और व्यक्ति को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि यदि आप अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसे किसी दूसरे से माँगने के स्थान पर उसके घर से बिना उसकी जानकारी के लेकर आना चाहिए।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

No comments:

Post a Comment