BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दीपक के इन उपायों से बनेगा हर बिगड़ा काम, ज्ञान से लेकर धन में होगी वृद्धि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 26, 2023

दीपक के इन उपायों से बनेगा हर बिगड़ा काम, ज्ञान से लेकर धन में होगी वृद्धि



पूजा के समय दीपक जलाने का विशेष महत्व है। रोज शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपक के कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिन्हें करने से व्यक्ति के अंधेरे में डूबे जीवन में प्रकाश भर जाता है।

सुबह-शाम अलसी के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से राहु और केतु के दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए माता लक्ष्मी के सामने हर रोज सात मुखी यानी सात बत्तियों वाला दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से अटका हुआ धन मिल जाता है।

शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है और शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सायंकाल के समय पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने से धीरे-धीरे कर्ज से मुक्ति मिलती है और नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं।

बुद्धि व ज्ञान में वृद्धि के लिए हर रोज माता सरस्वती के सामने दो बत्तियों वाला दीपक जलाना चाहिए। गणेशजी के सामने तीन मुखी दीपक जलाने से घर में बरकत आती है और घर के बच्चों की बुद्धि का विकास होता है। हर रोज सुबह सूर्य देव को जल का अर्ध्य दें और फिर देसी घी का दीपक जलाकर सूर्य भगवान की आरती करें। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

No comments:

Post a Comment