ग्राम पंचायत देल्हा में भ्रष्ट्राचार के डेम का हो रहा है। निर्माण जनपद पंचायत के अधिकारी सिर्फ जांच के नाम पर करते है। खानापूर्ति - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, June 4, 2023

ग्राम पंचायत देल्हा में भ्रष्ट्राचार के डेम का हो रहा है। निर्माण जनपद पंचायत के अधिकारी सिर्फ जांच के नाम पर करते है। खानापूर्ति




जनपद पंचायत नैनपुर के अधिकारी जिला प्रशासन को नही देते है। जानकारी 

रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिला प्रशासन के आदेश और निर्देशों को जिम्मेदार हवा में उड़ाते नजर आ रहे है। और निर्माण में घोटाला कर करोड़ों रुपयों का चुना शासन को लगा रहें है। मगर जनपद पंचायत नैनपुर भ्रष्टाचार और घोटालों का गड़ बन चुकी है। जिसमे जॉच करने वाले अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति करते है। और ठेकेदार मोटा माल कमा रहें है। ऐसा ही कुछ ग्राम पंचायत देलहा के परसा टोला में स्टॉप डेम का कार्य चालू है।मगर ठेकेदार ऐसा निर्माण कर रहा है।जिसका विरोध पूरे ग्रामवासी और सही गुणवत्ता नहीं होने के कारण गांव की जनता द्वारा काम को रोक दिया गया है। ग्राम वासियों ने बताया की  डेम का निर्माण किया जा रहा है। और जिस कंक्रीट का प्रयोग किया जा को जा रहा है। हाथ लगने गिर रहा है। पूरे तरीके से डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है।और कंक्रीट का इस्तेमाल किया जा रहा है और लोहा जहा 

8 एम एम और 10 एम एम का लगाया जाना था। मगर दूर दूर लोहे की छाड़ गड़ा कर कंक्रीट लगाया गया है।जो कि कंक्रीट हाथ मारने से गिर रहा है। वही ग्राम वासी कहते है।की  एक ही बरसात डेम बह जाएगा वही इस काम का ठेकेदार फागू लाल कावरे का है।वही सभापति होने के कारण कोई बोलने की हिम्मत नही कर रहा है। जिसका फायदा जनपद पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी और ठेकेदार ले रहे हो।



पहले के निर्माण कार्य में भी ठेकेदार ने किया गुणवताहीन निर्माण कार्य और निकली राशि


वही ग्राम वासियों ने जानकारी में बताया की 

 बरखेड़ा टोला का रंग मंच ठेकेदार फागू लाल ही बनाया जो आज भी अधूरा पड़ा है। 4  साल से ये मंच अधूरा पड़ा है।और पैसा का आहरण कर लिया गया है।वही शिकायत होने पर ठेकेदार फागू लाल पर कोई कार्यवाही नही की गई। जिसके कारण हौसले बुलंद है।वही वर्तमान में  दूसरा रंग मंच मरारी टोला गांधी चौक में रंगमंच भी विधायक निधि का है। मंच भी  लगभग  18  महीने पहले इस रंग मंच की राशि निकल ली गई है।और आज तक कोई भी निर्माण कार्य चालू नही किया गया है। जानकारी के अनुसार उस समय भी फागू लाल सभापति  था ।वही ठेकदार 

फागू लाल द्वारा सफाई दी जाती है। की सरपंच सचिव द्वारा  ये राशि बिल लगा कर निकाली गई है। ऐसे में सवाल यह बनाता है। आहरण की गई राशि का गबन करने वाला जिमेदार कोन है।


गुणवतहीन निर्माण कार्य को रोकने पर पंचायत के सचिव सरपंच करते है। झूठी शिकायत 

       देहला पंचायत में इतना फर्जी निर्माण कार्य जारी है। की जिसकी कोई सीमा नही है। मगर जनपद पंचायत नैनपुर के अधिकारी किसी बात को मानने को तैयार नहीं है।  अगर शिकायत होती है। पीसीओ और जनपद पंचायत के अधिकारी ऐसी कहनी रचाते है। की शिकायत कर्ता को ही झूठे मामले फसा दिया जाता है। वही इस कारण कोई ग्राम वासी आगे आने से डरता है। पंचायत खुलकर घोटाले कर रही है। वही इतना घटिया काम कर रहे दो दो रंग मंच अधूरे पड़े है। नए काम को कैसे मंजूरी दी जा रही है।ग्राम वासियों  का कहना है।ऐसे घटिया ठेकेदारों को सांसद विधायकों छूट मिल रही है। जिसके कारण सरपंच सचिव के हौसले बुलंद है।गांव का आम व्यक्ति अगर किसी काम को रोक देता है। तो पूरे सरपंच सचिव मिलकर झूठी शिकायत करने जाते है।सरकारी काम में बाधा डाल रहा है। पैसे मैने की शिकायत करते है। जिसके कारण जागरूक लोगों डर का माहौल है।


इनका कहना है।

     ग्राम पंचायत देहला में ठेकेदार और सचिव सरपंच मिलकर जमाकर घोटाला कर रहे है। जिसका जीताजगता उद्धरण परसाटोला का डेम है। ऐसा निर्माण किया जा रहा है। अगर कोई ग्रामवासी आवाज उठाता है। तो उसकी झूठी शिकायत की जाती है।

                                    सुनील जांघेला

                                      समाज सेवी

No comments:

Post a Comment