BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आंखों की जलन से नहीं मिल रही निजात? इन आसान उपायों को अपनाने से हो जाएगा काम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 5, 2023

आंखों की जलन से नहीं मिल रही निजात? इन आसान उपायों को अपनाने से हो जाएगा काम



आंख हमारे शरीर का एक बेहद अहम और सेंसेटिव अंग है, इसलिए हमें इसका खास ख्याल रखना होता है. अगर आपने जरा सी लापरवाही की तो बड़ी परेशानी पैदा हो सकती है. वैसे तो आंखों में कई तरह की प्रॉब्लम्स होती है, लेकिन आज हम आंखों की जलन की बात करेंगे. आजकल हम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिसमें मोबाइल, कंप्यूटर या टैब शामिल है. देर तक इस पर काम करने से आंखों में दर्द या जलन होना लाजमी है. आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से घरेलू उपाय हैं जिनकी मदद से इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं.


आंखों में परेशानी के लक्षण

आंखों में परेशानी के लक्षण
-आंखों का लाल होना
-आंखों में जलन होना
-आंखों में पानी बहाना
-रोशनी की वजह से दर्द होना
-सिरदर्द होना

आंखों में जलन को दूर करने के उपाय

1. आंखो में जलन दूर दूर करने के लिए अगर आप नेचुरल उपाय अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप खीरा खाएं, या फिर इसे स्लाइस काटकर आंखों पर रख लें. इससे जलन की समस्या दूर हो जाएगी. अगर फ्रिज में रखे ठंडे खीरे को काटकर आंखों पर लगाएंगे तो रिजल्ट बेहतर आएगा.

2. आंखों की जलन और दर्द को दूर करने के लिए आप आलू भी खा सकते हैं, या फिर इसे भी खीरे की तरह स्लाइस काटकर आंखों में लगा लें, कुछ देर इंतजार करने के बाद आलू के टुकड़े हटा लें और आंख साफ कर लें.



3. आंखों की तकलीफ दूर करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये किसी औषधि से कम नहीं है और आंखों को तुरंत आराम दिलाने में कारगर साबित होता है. जलन दूर करने के लिए सुबह-शाम 2-2 बूंद गुलाबजल आंखों में डालें.

4. शायद आपने इस उपाय के बारे में कभी नहीं सुना होगा, लेकिन आंखों की जलन दूर करने के लिए आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते है. इसे आंखों में डालने के समय थोड़ी जलन होती है, लेकिन ये तकलीफ को दूर कर देगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. दैनिक रेवांचल टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

No comments:

Post a Comment