मंडला 30 जून 2023
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 1 जुलाई 2023 को प्रातः 8 बजे जेवरा से शहडोल के लिए रवाना होंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 12 बजे शहडोल पहुंचकर वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन समारोह एवं सिकल सेल एनीमिया नेशनल पोर्टल लाँच कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री कुलस्ते रात्रि 8 बजे शहडोल से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि 11:55 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 2 जुलाई 2023 को जेवरा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 1 बजे जेवरा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:
Post a Comment