BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पैदल चलकर कम करना चाहते हैं वजन? जानिए एक दिन में कितने Steps से होगा काम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 8, 2023

पैदल चलकर कम करना चाहते हैं वजन? जानिए एक दिन में कितने Steps से होगा काम



अपना बढ़ता हुआ वजन कम करने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं, पैदल चलना उनमें से एक है. ये सेहतमंद और फिट रहने का एक बेहतरीन तरीका है. डेली वॉक करने से हमारे शरीर को कई तरह से फायदे होते हैं. खासकर पेट और कमर की चर्बी कम करने में काफी मदद मिलती है. सुबह उठकर और रात को खाने के बाद अक्सर टहलने की सलाह दी जाती है. लेकिन हमारे मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि फ्लैट टमी पाने के लिए हमें एक दिन में कितना पैदल चलने की जरूरत है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.


वजन कम करने के लिए टहलना फायदेमंद

अगर आप रोजाना पैदल चलते हैं तो इससे वजन कम करना आसान हो जाता है और बेली फैट घटाने में भी मदद मिलती है. अगर बेहतर रिजल्ट चाहते हैं तो नॉर्मल वॉकिंग की जगह तेज चलने की आदत डालें. जो लोग 8 से 10 घंटे तक ऑफिस में बैठकर काम करते हैं उन लोगो को कोरोनसी आर्टरी डिजीज, ट्रिपल वेसल डिजीज और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है. फिजिकल एक्टिविटी कम होने से हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा बढ़ना लाजमी है. इसलिए आप बॉडी के मूवमेंट को बढ़ाने पर जरूर जोर दें.

स्टडी में हुआ खुलासा
कनाडा में की गई एक स्टडी के मुताबिक जो महिलाएं साढ़े 3 महीने तक रोजाना तकरीबन एक घंटे तक चलती है और डाइट चेज किए बिना ही अपने बेली फैट को 20 फीसदी तक कम कर सती है. इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने की कोशिश करें, क्योंकि ज्यादा देर बैठने से शरीर को काफी नुकसान होता है.

एक दिन में कितना पैदल चलना चाहिए?
पैदल चलना एक बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक है अगर आप चाहते हैं कि मोटापा न बढ़े और आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा न हो तो इसके लिए कम से कम 10 हजार कदम पैदल जरूर चलें, अगर आप रोजाना इतनी मेहनत कर लेंगे तो सेहत को कई चौंकाने वाले फायदे होंगे, इसका असर कुछ ही हफ्तों में नजर आने लगेगा.



पैदल चलने के अन्य फायदे
पैदल चलने से आपका डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है, ये आपके बॉडी को एक्टिव रखता है जिसके कारण जकड़न की समस्या नहीं होती, इसके अलावा ये हमारे मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाता है, इसलिए रोजाना पैदल चलने की आदत डालें.

No comments:

Post a Comment