BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न’ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 10, 2023

’कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न’

मण्डला 10 मई 2023





                क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी क्षे.लो.सं. ब्यूरो मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार, कर्मचारी चयन आयोग, रायपुर एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, मंडला के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मंडला (मप्र) में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत भारत सरकार, कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारियों के द्वारा होने वाली परीक्षाओं की बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई तथा इस भर्तियों के संबंध में परीक्षा की तैयारी के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया। बच्चों को यह जानकारी दी गई कि वे मैट्रिक स्तरीय, हायर सेकेंडरी स्तरीय तथा स्नातक स्तरीय परीक्षा में आवेदन करके एमटीएस, कांस्टेबल, लिपिक, आशुलिपिक, ऑडिटर, अकाउंटेंट, इंजीनियर, निरीक्षक, उप निरीक्षक इत्यादि पदों में भर्ती हो सकते हैं। इस अवसर पर भारत सरकार, कर्मचारी चयन आयोग, रायपुर की ओर से वक्ता के रूप में डॉ. अशोक कुमार वर्मा (अनुभाग प्रभारी) तथा संतोष कुमार (सहायक अनुभाग अधिकारी) उपस्थित थे।

                कार्यक्रम का समन्वयन, विभिन्न जानकारी एस.के. साहू (प्रचार अधिकारी) केंद्रीय संचार ब्यूरो मंडला के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में संस्था के अधीक्षक के. चंदेश्वर, प्रशिक्षण अधिकारी पूजा पांडे, वैशाली कामड़े, के. चौकसे उपस्थित थे। उपस्थित बच्चों को इस अवसर पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित ज्ञानवर्धक पुस्तकों का भी वितरण किया गया।

समाचार क्रमांक/50/फोटो संलग्न

No comments:

Post a Comment