लोकसेवा केन्द्र में सेवा का भाव परिलक्षित होना चाहिए - श्री वर्मा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

🙏जय माता दी🙏 शुभारंभ शुभारंभ माँ नर्मदा की कृपा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से माँ रेवा पब्लिकेशन एन्ड प्रिंटर्स का हुआ शुभारंभ समाचार पत्रों की प्रिंटिग हेतु संपर्क करें मोबाईल न- 0761- 4112552/07415685293, 09340553112,/ 9425852299/08770497044 पता:- 68/1 लक्ष्मीपुर विवेकानंद वार्ड मुस्कान प्लाजा के पीछे एम आर 4 रोड़ उखरी जबलपुर (म.प्र.)

Friday, May 19, 2023

लोकसेवा केन्द्र में सेवा का भाव परिलक्षित होना चाहिए - श्री वर्मा

 



कमिश्नर ने किया लोकसेवा केन्द्र का निरीक्षण

 

मण्डला 19 मई 2023

            कमिश्नर अभय वर्मा ने लोकसेवा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्हांेने केन्द्र के संचालक से कार्यरत स्टॉफ, प्रदाय की जाने वाली सेवाओं तथा आवेदन की प्रक्रिया आदि के संबंध में जानकारी ली। श्री वर्मा ने लोकसेवा केन्द्र में उपस्थित आवेदकों से चर्चा करते हुए स्टॉफ के व्यवहार तथा केन्द्र द्वारा सेवाओं के लिए ली जाने वाली शुल्क के बारे में जानकारी ली। संभाग आयुक्त ने कहा कि लोकसेवा केन्द्र में सेवा का भाव परिलक्षित होना चाहिए। समय पर बेहतर सेवा प्रदान कर सरकार की मंशा को साकार करें। श्री वर्मा ने वन डे समाधान योजना के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े, लोकसेवा प्रबंधक कविता गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment