BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
20 मई से शुरू होगा किले वाले बाबा का उर्स... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 15, 2023

20 मई से शुरू होगा किले वाले बाबा का उर्स...



रेवांचल टाईम्स - मंडला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत बाबा बरहेना शाह रहमतुल्लाह अलैह "किले वाले बाबा" का उर्स मनाया जायेगा। श्रीनाथ अग्रवाल व मुन्नू गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी किले वाले बाबा का उर्स पूरी अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स की शुरुआत 20 मई 2023 दिन शनिवार से होगी। इस दिन दरगाह परिसर में मिलाद शरीफ का एहतमाम किया गया है। 21 मई दिन रविवार को हजरत बाबा बंगाली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह से शाही संदल निकाला जाएगा। यह संदल नगर गश्त करता हुआ देर रात किले वाले बाबा की दरगाह में पेश किया जाएगा। 22 मई दिन सोमवार की रात महफिले शमा का एहतमाम किया गया है। इसमें मशहूर दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। 23 मई दिन मंगलवार की सुबह कुल की फातिहा होगी। उर्स कमेटी ने बाबा के सभी चाहने वालों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उर्स के सभी कार्यक्रमों को कामयाब बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment