BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
20 मई तक होगा गेहूँ उपार्जन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 13, 2023

20 मई तक होगा गेहूँ उपार्जन

मण्डला 13 मई 2023



            जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 अन्तर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 1 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक नियत की गई थी। असामयिक वर्षा होने के कारण शासन द्वारा 20 मई 2023 तक वृद्धि कर दी गई है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य 2125 रू. प्रति क्विंटल नियत किया गया है। जिले में 53 उपार्जन केन्द्रों में से 12235 किसानों ने ही स्लॉट बुक कराया है, जिसके विरूद्ध 7086 किसानों ने 382971.90 क्विंटल गेहूं उपार्जन केन्द्र में विक्रय किया है। अतः जिले के किसान भाईयों से आग्रह है कि एफ.ए.क्यू. क्वालिटी की उपज लेकर ही उपार्जन केन्द्र पर आएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न रहे।

No comments:

Post a Comment