BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्कूली छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल बालक मंदिर स्कूल में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 28, 2023

स्कूली छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल बालक मंदिर स्कूल में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर...

 


रेवांचल टाईम्स - जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल द्वारा संचालित बालक मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्वेश्य से शिविर का आयोजन किया गया। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी एंव मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा छात्र छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए अनेक ऐसे बारीक टिप्स दिए गए जिन्हें व्यवहार में लाकर छात्र छात्राएं आसानी से पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे सकते है। विशेषज्ञों ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ समय पर खानपान, व्यायाम, योग और खेलकूद किस तरह बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं। डॉक्टरों ने छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त नींद लेने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे।  मोबाइल के साथ जंक फूड का कम से कम इस्तेमाल भी स्वस्थ रहने में सहायक रहता है। डॉक्टरों ने छात्रों को पढ़ाई के तनाव से मुक्त रहकर सहज रूप से पढ़ाई किए जाने की जरूरत भी बतायी इस अवसर पर  एम पी पावर मैनेजमेंट कंपनी के सीजीएम श्री राजीव गुप्ता एवं  उप महाप्रबंधक श्री आलोक श्रीवास्तव, 

 मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती अंजना तिवारी, श्रीमती प्रतिभा पाणी, श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव  सहित  एमपी पावर मैनेजमेंट चिकित्सालय के डॉ. एस के वर्मा, डॉ. समीर जैन, डॉक्टर पंकज वर्मा, डॉ. सरिता बदलानी,स्कूल की प्राचार्य श्रीमती शशिकिरण श्रीवास्तव एवं अन्य स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment