BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 25, 2023

तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर



मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि, यहां रोजाना सैकड़ों लोग सड़क हादसों में घायल हो रहे हैं तो वहीं दर्जनों लोग अपनी जान गवा रहे हैं। आज एक और भीषण हादसे से जुड़ा मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


वहीं, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है, जबकि, तीनों मृतकों का पंचनामा बनाकर उनके शवों को पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



ऑटो के परखच्चे उड़े, बस भी काफी डेमेज हुई

जानकारी के अनुसार, ये भीषण सड़का हादसा जिले के अंतर्गत आने वाले बरगम - बैढन मार्ग पर देवरी गांव के पास हुआ है। यहां एक यात्री बस और ऑटो के बीच आमने - सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, बस से टक्कर के बाद ऑटो सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बस की चपेट में आए ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि, हादसे में जान गवाने वाले और घायल होने वाले सभी लोग ऑटो में ही सवार थे।

No comments:

Post a Comment