BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया एनरिच सोलर पावर प्लांट के लिए 132 के व्ही का फीडर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 5, 2023

एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया एनरिच सोलर पावर प्लांट के लिए 132 के व्ही का फीडर...


रेवांचल टाईम्स - जबलपुर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी  (एम पी ट्रांसको) ने एनरिच  सोलर पावर प्लांट छेनेरा जिला खंडवा के लिए 132 केवी की लाइन एवं फीडर बे अपने 220 के व्ही सबस्टेशन छेनेरा में ऊर्जीकृत करने में सफलता पाई है|

  गत दिवस 1.6 किलोमीटर लंबी इस लाइन एवं इसके लिए सबस्टेशन में  फीडर बे का निर्माण एवं परीक्षण का कार्य पूर्ण होने के बाद मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने इसे ऊर्जीकृत किया|


मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इस  फीडर के ऊर्जीकृत होने से एनरिच सोलर पावर प्लांट से  उत्पादित  लगभग 50 मेगावाट ग्रीन एनर्जी  132 के व्ही फीडर  के माध्यम से  220 केवी सबस्टेशन छेनेरा को प्राप्त हो सकेगी|

उन्होंने  निर्धारित समय पर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को बधाई दी है  और आशा व्यक्त की है कि इसी तरह ग्रीन एनर्जी से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरे किए जाये  ताकि प्रदेश के उपभोक्ताओं को  उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके|

No comments:

Post a Comment