मण्डला 25 मार्च 2023
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना
योजना के तहत पात्र महिलाओं के ऑनलाईन फॉर्म भरने के लिए ग्रामीण एवं नगरीय
क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पदमी एवं
खड़देवरा ग्राम पंचायतों में लगाए गए शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण कर ऑनलाईन फॉर्म
भरवाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने कहा कि
ऑनलाईन फॉर्म भरते समय लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी शिविर स्थल पर
चस्पा करें। शिविर स्थल पर महिलाओं के लिए बैठने, पीने का पानी
सहित अन्य ज़रूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। शिविर स्थल पर उपस्थित महिलाओं से
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने चर्चा के दौरान योजना के संबंध में फीडबैक लिया तथा योजना
के प्रावधानों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके सहित
संबंधित उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment