BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में अवैध कालोनियों पर आख़िर क्यों नही हो रही हैं, कार्यवाही जनचर्चा की राजस्व विभाग के अधिकारियों की साठ गांठ होने लगी उजागर ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 19, 2023

नैनपुर में अवैध कालोनियों पर आख़िर क्यों नही हो रही हैं, कार्यवाही जनचर्चा की राजस्व विभाग के अधिकारियों की साठ गांठ होने लगी उजागर ...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकास खण्ड नैनपुर नगर में 11 अवैध कालोनियों की होने के बाद नगर पालिक प्रशासन मोन/ अवैध कालोनाइजर की नही दें रहें है जानकारी 


नैनपुर नगर एक विकासशील नगर हैं मगर यहाँ की जनता को छल कपट से लूट रहे अवैध कॉलोनी काट कर करोड़ो की कमाई कर शासन को राजस्व की हानि पहुँचा रहे हैं मगर प्रशासन है कि मुकदर्शक बना देख रहा हैं और उसके अधिकारी कालोनाइजर के साथ मलाई काट रहें हैं जबकी शासन को अवैध कालोनियों की सम्पूर्ण जानकारी के माध्यम से अवगत कराई जा चुकी हैं मगर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ अवैध कॉलोनी काटने वालो से साठ गांठ कर ली जाती हैं


क्या है मामला :-

नैनपुर नगर 15 वार्ड से मिलकर बना है जिसमें हर वार्ड में एक अवैध कालोनियों का निर्माण किया जा रहा हैं कुछ तो दूसरे जिले से आकर  कर्षि भूमि को कौड़ीयो के दाम में खरीद कर  शासन के बिना सहमति के प्लाट बेंच रहें जिसकेें चलते नैनपुर नगर में हर वार्ड में एक अवैध कॉलोनी का निर्माण हो रहा है मगर प्रशासन से अवैध कालोनाइजर की साठ गांठ बड़ी गहरी है। क्योंकि जैसे ही कोई शिकायत होती है। तो विभाग के अधिकारी तुरंत ही अवैध कालोनाइजर को खबर देते हैं। वही नैनपुर नगर के पूर्व के पटवारियों चंद रूपयों  के लिऐ नगर की शासकीय और नैनपुर नगर की सरहद की भूमि को और  नगर में वर्षो से रिक्त भूमि को कुछ रसूखदार लोगों ने अपने नाम पर दर्ज करवा ली है। और आज करोड़ों में बेच रहें है। लगातार  खबरों के माध्यम से अवैध कालोनाइजर के समाचार प्रकाशन किए जा रहे है। मगर आज दिन जिला प्रशासन और स्थनीय प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की है। जिससे बड़ा संदेह होता है। की कार्यवाही क्यों नही हो रही है।


01:-  नैनपुर के अवैध कालोनाइजर ने नहर के ऊपर पाईप डाल कर बना दी रोड 


वार्ड नं0 14  में एक अवैध कॉलोनी वाले ने उसके कॉलोनी तक रास्ता नही होने के कारण उसने नहर को ही काट दिया जब इसकी शिकायत सिंचाई विभाग से की गई तो कार्यवाही के नाम पर सिर्फ अधिकारियों के द्वारा खाना पूर्ति की गई हैं। सिंचाई विभाग को जानकारी होने के बाद बनाई गई रोड को भी बंद नही किया गया हैं । जिसका वो धड़ल्ले से उपयोग कर रहा हैं वही अवैध कालोनाईजर के हौसले बुलंद हो चुके हैं


02 :- नैनपुर नगर अवैध कालोनियों की आई बाढ़


नैनपुर नगर में इस समय शांति नगर कसाई मोहल्ला वार्ड नं0 14 उमरिया निवारी खेरमाई मोहल्ला ओर ऐसे ना जाने कितने गली मोहल्ले में अवैध कालोनी की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं मगर स्थानीय प्रशासन को इस बात की पूरी जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ती की जा रही हैं जिससे साफ पता चलता हैं की राजस्व के अधिकारी ओर पटवारी का खुला संरक्षण हैं जिसके कारण नैनपुर की भोली जनता को अवैध कालोनाईजर किस प्रकार ठग रहें है ओर प्रशासन मुकदर्शक बना देख रहा है वही नैनपुर नगर का पूर्व पटवारी ने अवैध कालोनाइजर से मिलकर नैनपुर नगर रिकार्ड से छेड़ छाड़ की है। जिसके कारण आज नगर की जनता कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रही है। 


03 अधिकारी कार्यवाही के नाम पर मौन:-


जब इस बात की जानकारी नैनपुर अनुविभागीय अधिकारी से जानकारी लेनी चाही गई तो उनका साफ कहना हैं कि हम जाँच करवा रहे हैं और कार्यवाही की जायेगी मगर कब इसका कुछ पता नही हैं जिससे साफ कहा और समझ जा सकता हैं कि अवैध कालोनाइजर के मामले में अधिकारी सिर्फ खाना पूर्ति करने की मंशा बना चुके हैं वही देखा जाये तो राजस्व के अधिकारी भी अवैध कालोनाइजर के साथ मिल कर बड़ा खेल रहे हैं और ऐसी भूमि की विक्रय करने की सहमति दे देते हैं जो छोटी सी बरसात में डूब जाती हैं वही कुछ दिन प्रशासन ने कार्यवाही के नाम कुछ अवैध कालोनियों में बोर्ड तो लगा दिया मगर आज दिनाक तक ठोस कार्यवाही क्यों नही की गई एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

No comments:

Post a Comment